इंदौर जीपीओ में सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाओं की सौगात

इंदौर जीपीओ में सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाओं की सौगात

इंदौर जीपीओ में सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाओं की सौगात

इंदौर जी.पी.ओ. परिसर में पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र, श्री गौरव श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा अत्याधुनिक सेल्फ बुकिंग कियोस्क का शुभारंभ किया गया। सेल्फ बुकिंग कियोस्क के माध्यम से ग्राहक 24 घंटे स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस कियोस्क से बिना कतार में लगे स्वयं बुकिंग करने, क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान एवं एसएमएस सूचना जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे डाक सेवाएँ अधिक सरल, त्वरित एवं ग्राहक-अनुकूल बनेंगी। 

साथ ही रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर ग्राहकों, विशेषकर बहनों की सुविधा हेतु रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा भाइयों को डाक के माध्यम से राखी शीघ्र प्रेषित किए जाने की सुविधा हेतु भोपाल, जबलपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, खंडवा, खरगोन तथा भारतीय सेना के वीर जवानों हेतु 56 एपीओ एवं 99 एपीओ के विशेष लेटर बॉक्स भी उपलब्ध कराये गए है एवं  इंदौर जीपीओ में काउंटर क्रमांक 8 को विशेष राखी स्पीड पोस्ट बुकिंग काउंटर के रूप में प्रारंभ किया गया है, जहाँ से रक्षाबंधन संबंधी डाक सामग्री का शीघ्र एवं सुगम प्रेषण सुनिश्चित किया जाएगा।  डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के आर्टिकल बुकिंग पर 10% की छुट भी प्रदान की जा रही है I 

देश एवं विदेशों में राखी तुरंत एवं समयबद्ध पहुँचाने हेतु इंदौर डाक परिक्षेत्र द्वारा  विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत समर्पित मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव टीम को चयनित किया गया है। इंदौर परिक्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक संभाग स्तर पर एक डेडिकेटेड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (ME) नियुक्त किया गया है,   जिसके माध्यम से  जन-सामान्य रक्षाबंधन आर्टिकल के संबंध में हो रही कोई असुविधा/शिकायत को केवल Whatsapp के माध्यम से साझा कर सकते है | उक्त whatsapp नंबर पर केवल  मैसेज में नाम, संपर्क नंबर, समस्या का विवरण लिखकर प्रेषित  करने पर  शिकायत का तत्परता से निराकरण  सुनिश्चित किया जावेगा एवं सम्बंधित कर्मचारी द्वारा स्वयं शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया जावेगा  | यह सुविधा दिनांक 05.09.2026 तक ग्राहकों की सहायता हेतु निरंतर उपलब्ध रहेगी।

संभाग का नाम    ME का नाम    मोबाइल न.
इंदौर सिटी    जलज रावत    9575921615
इंदौर मोफसिल    ब्रजेश श्रीवास    9893617919
खंडवा    जुनेद खान    9713894408
मंदसौर    विशाल सोनी    9827577429
रतलाम    कुनाल बोरासी    9479659676
सीहोर    हिम्मत सिंह चौहान    7024253290
उज्जैन    राहुल अग्रवाल    8370018218
रेल डाक सेवा इंदौर    नरेन्द्र बाविस्कर    8461997697
कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर क्षेत्र, इंदौर      शुभम गोयल    7566595025
इसके अतिरिक्त ई-मेंल के माध्यम से भी निम्न ई-मेल आईडी पर  शिकायत साझा की जा सकती है जिसपर सम्बंधित संभाग द्वारा पूर्ण तत्परता से शिकायत का निराकरण सुनिश्चित किया जावेगा  –

संभाग का नाम    E-Mail
इंदौर सिटी    doindorecity.mp@indiapost.gov.in
इंदौर मोफसिल    doindoremofussil.mp@indiapost.gov.in
खंडवा    dokhandwa.mp@indiapost.gov.in
मंदसौर    domandsaur.mp@indiapost.gov.in
रतलाम    doratlam.mp@indiapost.gov.in
सीहोर    dosehore.mp@indiapost.gov.in
उज्जैन    doujjain.mp@indiapost.gov.in
रेल डाक सेवा इंदौर    rmsdoid.mp@indiapost.gov.in
कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर क्षेत्र, इंदौर      pmg_indore@indiapost.gov.in
कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल ,इंदौर क्षेत्र, इंदौर     Bd.indore@indiapost.gov.in


डाक विभाग द्वारा नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए  इंदौर जीपीओ में 10 अगस्त 2026 से विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा। यह गिफ्ट बॉक्स कुकीज़ ब्रांड "कुकी बॉक्स" के सहयोग से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत ₹121/- निर्धारित की गई है, जिसमें देश के किसी भी स्थान पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रेषण का शुल्क भी शामिल रहेगा। इस आकर्षक गिफ्ट बॉक्स में दो कोकोनट कुकीज़, एक पारंपरिक राखी, कुमकुम एवं अक्षत सम्मिलित रहेंगे। 

साथ ही डाक विभाग की ITPS सर्विस के माध्यम से ग्राहक राखियाँ न्यूनतम दरो पर विदेश भी प्रेषित कर सकते है | डाक विभाग की ITPS, Air Parcel, International Speed Post इत्यादि सेवाओं के माध्यम से जन सामान्य द्वारा अन्तराष्ट्रीय पार्सल भी विदेश में किफायती दरो पर प्रेषित किए जा सकते है |  

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र, इंदौर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन में अवगत कराया की भारतीय डाक विभाग, डाक सेवा जन सेवा संकल्प के साथ आधुनिक तकनीक आधारित जनमानस नागरिक केन्द्रित सेवाओ को सुविधाजनक रूप से प्रदाय करने हेतु कार्य कर रहा है | चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह जुलाई-2026 तक इंदौर परिक्षेत्र द्वारा विभिन्न डाक सेवाओं में नागरिकों को सुविधाएँ प्रदाय की गई है , जिनमे पार्सल सेवाओं के अंतर्गत 301,112 आर्टिकल बुक करते हुए माह अप्रैल-2026 की तुलना में 27% की वृद्धि दर्ज की है | इसी प्रकार माह जुलाई तक 1587220 स्पीड पोस्ट बुक किए गए जिसमे अप्रैल-2026 की तुलना में 21 % की वृद्धि दर्ज की है एवं  अन्तराष्ट्रीय आर्टिकल के अंतर्गत 3546 आर्टिकल बुक किए गए जिसमे माह अप्रैल-2026 की तुलना में 91 % की वृद्धि दर्ज की है | साथ ही आम नागरिको को योग्यता के अनुसार डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत     14185 पॉलिसी जारी करते हुए जीवन सुरक्षा प्रदान की गई | यह भी उल्लेखनीय है कि डाक विभाग के द्वारा इंदौर परिक्षेत्र में 142 आधार केन्द्रों के माध्यम से नवीन आधार एवं अपडेशन  की सुविधा लगातार आम नागरिको को प्रदान की जा रही है  | इस वित्तीय वर्ष में 303553 आधार ट्रांजेक्शन के द्वारा आम नागरिको ने आधार सुविधा का लाभ लिया गया है | आधार के क्षेत्र में भी माह अप्रैल की तुलना में  93% की वृद्धि दर्ज की है | पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से डाक विभाग द्वारा जनमानस के नवीन पासपोर्ट बनाने एवं अपडेशन की सुविधा भी प्रदाय की जा रही है  | माह अप्रैल से जुलाई तक  लगभग 24000 नवीन पासपोर्ट निर्माण/अपडेशन का कार्य इंदौर क्षेत्र में डाक विभाग द्वारा किया गया  | शहरी एवं ग्रामीण जनमानस के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु भी डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जिसके अंतर्गत  माह अप्रैल से   माह जुलाई तक लगभग 2 लाख खाते खोले जा चुके है एवं माह अप्रैल की तुलना  में 318% की वुर्द्धि हुई है | विगत 4 माहो में 17000 से अधिक बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते भी खोले गए है | इसके अतिरिक्त डाक विभाग आम जनता की शिकायत के तत्परता से निपटान के लिए भी दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रहा है | इस संबंध में इस वित्तीय वर्ष में 26296 शिकायतों का सफलता पूर्वक निराकरण किया गया जो प्राप्त शिकायतों का 99% है  | मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आम नागरिको  से अधिक से अधिक डाक सेवाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु आव्हान किया गया है | 

राष्ट्रीय त्यौहार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिको से अपने घर पर तिरंगा लहराने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा इंदौर परिक्षेत्र में हर घर तिरंगा' अभियान दिनांक 10.08.2026 से 13.08.2026 तक आयोजित किया जावेगा | जिसमे तिरंगा साइकिल रैली, तिरंगा मार्च के माध्यम से आम जनमानस को अपने घर पर तिरंगा लहराने हेतु आव्हान किया जावेगा | इसी कड़ी में इंदौर सिटी संभाग द्वारा दिनांक 11.08.2026 को इंदौर जीपीओ (GPO) परिसर से विशाल तिरंगा मार्च  निकाला जाएगा |

पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओ को गंगोत्री का पवित्र गंगाजल  भी डाक विभाग के द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है | जिस हेतु इंदौर परिक्षेत्र के सभी प्रधान डाकघरों एवं चयनित उप डाकघरों तथा प्रमुख महादेव मंदिर परिसरो में भी सावन सोमवार के दिन विशेष केनोपी के माध्यम से भी पवित्र गंगाजल उपलब्ध करवाया जा रहा है | यह 250 ML की पैकिंग में मात्र ₹30/- के किफायती मूल्य पर प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर पर क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त सहायक निदेशक (प्रथम), सहायक निदेशक (द्वितीय), सहायक निदेशक (तृतीय) एवं वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जीपीओ व समस्त अधिकारी/कर्मचारी, गनमान्य नागरिक, ग्राहक उपस्थिति रहे |