साईं भक्त एवं अभिभाषक सुश्री विनिता पाठक को मोक्ष धाम पर श्रद्धांजलि

साईं भक्त एवं अभिभाषक सुश्री विनिता पाठक को मोक्ष धाम पर श्रद्धांजलि

साईं भक्त एवं अभिभाषक सुश्री विनिता पाठक को मोक्ष धाम पर श्रद्धांजलि

इंदौर। केन्द्रीय सांई सेवा समिति के संस्थापक रहे ब्रह्मलीन अभिभाषक सुरेन्द्र पाठक की सुपुत्री अभिभाषक सुश्री विनिता पाठक का अल्पायु में मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मोक्ष धाम पर बुधवार को किया गया। सुश्री पाठक केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक की बड़ी बहन थीं और जीवन पर्यन्त उन्होंने महिलाओं को निशुल्क क़ानूनी सहायता, पार्थिव शिवलिंग पूजन, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन, निशुल्क शिर्डी यात्रा से लेकर ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष और मानव अधिकार सुरक्षा परिषद की प्रदेशाध्यक्ष जैसे पदों पर रहते हुए अनेक सेवा कार्यों में अपना निस्वार्थ योगदान दिया। रीजनल पार्क मोक्ष धाम पर आयोजित शोक सभा में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, केन्द्रीय सांई सेवा समिति के संस्थापक हरि अग्रवाल, साईं भक्त प्रदीप यादव, समीर जोशी, मालवा अकादमी के अशोक गोयल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा, भाजपा नेता विरेन्द्र व्यास, दिनेश शास्त्री, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व डीएसपी सुनील बिरथरे, साईं भक्त पं. महेश शर्मा, डॉ. आर के जैन, रवि वर्मा, विवेक व्यास सहित बड़ी संख्या में स्नेहीजनों ने सुश्री पाठक के निधन को शहर के साईं भक्तों के लिए बड़ा आघात बताते हुए श्रद्धा सुमन समर्पित किए। उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरुवार 18 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाम 5 से 6 बजे तक ए.बी. रोड, सुयश हॉस्पिटल के सामने स्थित माँ आनंदमयी आश्रम पर रखा गया है।