मिशन 3000 के तहत 3,000 परिवारों तक पहुँची दीपावली की खुशियाँ, 8 केंद्रों पर हुआ ऐतिहासिक राशन वितरण

मिशन 3000 के तहत 3,000 परिवारों तक पहुँची दीपावली की खुशियाँ, 8 केंद्रों पर हुआ ऐतिहासिक राशन वितरण

इंदौर में 60 टन खुशियों का महाअभियान संपन्न

मिशन 3000 के तहत 3,000 परिवारों तक पहुँची दीपावली की खुशियाँ, 8 केंद्रों पर हुआ ऐतिहासिक राशन वितरण

इंदौर,। तीन दिन, आठ वितरण केंद्र, 60 टन सामग्री, 26 प्रकार की वस्तुएँ और 3,000 परिवारों के चेहरों पर दीपावली की मुस्कान! खुशियों के पल फाउंडेशन का मिशन 3000 – दीपावली राशन वितरण महाअभियान 2026 इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 2 से 4 नवंबर तक चले इस विशाल सेवा अभियान के माध्यम से इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों के 3,000 जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली की खुशियाँ पहुँचाई गईं। लगभग 15,000 लोगों को इस अभियान से लाभ मिला।

वर्ष 2015 में शुरू हुई सेवा यात्रा का यह 12वाँ वर्ष था। एक छोटे से प्रयास से शुरू हुआ यह अभियान आज जनसहभागिता और सामाजिक समर्पण का एक बड़ा उदाहरण बन चुका है। इस वर्ष 3,000 राशन किट तैयार करने के लिए लगभग 60,000 किलोग्राम यानी 60 टन सामग्री का प्रबंध किया गया। प्रत्येक किट का औसत वजन लगभग 20 किलोग्राम था। इसमें मिठाई, नमकीन, आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल, विभिन्न प्रकार के मसाले, नाश्ते की सामग्री तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं सहित कुल 26 प्रकार की सामग्री शामिल की गई। प्रत्येक परिवार को लगभग 15 दिनों की आवश्यकता के अनुरूप राशन उपलब्ध कराया गया।

आठ केंद्रों पर तीन दिनों तक चला सेवा महाअभियान

इस अभियान का संचालन इंदौर के आठ वितरण केंद्रों के माध्यम से किया गया। सभी केंद्रों पर समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से राशन किट वितरित की गईं।

2 नवंबर 2026 – दिवस 1

1. शासकीय जिला क्षय उन्मूलन केंद्र (टी.बी. हॉस्पिटल), एम.जी. रोड – 30 किट।
2. कस्तूरी केमटेक प्रा. लि., सेक्टर एफ, साँवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया – 500 किट।

इस दिन टी.बी. अस्पताल में उपचाररत मरीजों के परिवारों के लिए विशेष राशन वितरण किया गया। साथ ही साईं राम अवतार कुष्ठ आश्रम, बाणगंगा के परिवारों के राशन बैग भी कस्तूरी केमटेक केंद्र से वितरित किए गए।

3 नवंबर 2026 – दिवस 2
3. देवास नाका ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, न्यू लोहा मंडी – 790 किट।
4. स्वाध्याय भवन, न्यू पलासिया – 600 किट।
5. स्कीम नंबर ७१, बी.एस.एन.एल. टेलीफोन एक्सचेंज के पास – 400 किट।

4 नवंबर 2026 – दिवस 3
6. जैनसन ऑर्गेनिक्स प्रा. लि., कनाड़िया रोड – 250 किट।
7. श्री वैष्णव धाम मंदिर, स्कीम नंबर १४० बिचौली मर्दाना – 250 किट।
8. माँ आनंदमयी आश्रम गली (कैंसर हॉस्पिटल केंद्र), ए.बी. रोड – 180 किट।

इस प्रकार आठों केंद्रों पर कुल 3,000 राशन किट का वितरण संपन्न हुआ।

यह सफलता किसी एक की नहीं, पूरे समाज की है

फाउंडेशन ने इस महाअभियान की सफलता का श्रेय सभी दानदाताओं, औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं, सामग्री सहयोगियों, व्यापारियों, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों, महिला शक्ति, युवा साथियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े प्रत्येक सहयोगी को दिया।

आर्थिक सहयोग से लेकर राशन सामग्री की व्यवस्था, पैकिंग, परिवहन, केंद्रों की व्यवस्थाओं, लाभार्थियों के पंजीयन, अनुशासित कतारों और वितरण तक समाज के अनेक लोगों ने अपना समय, श्रम और संसाधन समर्पित किए। फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

संचालकों ने व्यक्त किया आभार

फाउंडेशन के संचालक मनोज डागलिया, मनीष डागलिया, प्रवीण बंब एवं संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन 3000 की सफलता किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास, सहयोग और सामूहिक संकल्प की जीत है।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल राशन किट वितरित करना नहीं था, बल्कि उन परिवारों तक दीपावली की खुशियाँ पहुँचाना था, जिनके लिए त्योहार की खुशियाँ जुटाना आसान नहीं होता। समाज के प्रत्येक सहयोगी ने इस संकल्प को अपना मिशन समझकर पूरा किया। हम उन सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। इस अभियान में सहयोग देने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस सफलता का समान भागीदार है।”

स्वदेशी अपनाने का भी दिया संदेश

अभियान के समापन अवसर पर फाउंडेशन ने नागरिकों से दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, स्थानीय व्यापारियों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

फाउंडेशन ने कहा कि सेवा की यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। आने वाले वर्षों में भी अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता और खुशियाँ पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

मिशन 3000 ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज एक उद्देश्य के लिए एकजुट होता है, तो केवल लक्ष्य पूरे नहीं होते, बल्कि इतिहास बनता है।

खुशियों के पल फाउंडेशन
विश्वास • सेवा • मुस्कान