इंदौर में वृहद ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन, 350 से अधिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों ने दी निःशुल्क सेवाएं
इंदौर में वृहद ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन, 350 से अधिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों ने दी निःशुल्क सेवाएं
मातृशक्ति ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों का हुआ सम्मान, अतिथियों ने किया मार्गदर्शन
इंदौर। माता अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में सामाजिक संस्था श्री केवलराम धाम संस्था द्वारा वृहद ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में शहर एवं प्रदेश के ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष पंडित प्रकाश गौड़, उपाध्यक्ष एवं रत्न विशेषज्ञ डॉ. संतोष वाधवानी तथा संभाग उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह भाटिया उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मां बगलामुखी के साधक महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज जी, नीरज पाटनवाला गुरुजी, पंडित संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में सुश्री सरोजिनी दुबे, श्रीमती रोशनी शर्मा एवं श्रीमती नम्रता मालपानी सहित ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में कार्यरत मातृशक्तियों का सम्मान किया गया।
आयोजन की विशेष बात यह रही कि 350 से अधिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों ने निःशुल्क जन्मपत्रिकाओं का अवलोकन कर शहरवासियों को उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया। इस सेवा का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य ज्योतिष, वास्तु एवं भारतीय वैदिक परंपराओं के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज को निःशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों तथा आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।


