तीन दिवसीय नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ कन्या पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ

तीन दिवसीय नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ कन्या पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ

तीन दिवसीय नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ कन्या पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ

इंदौर, । वैदिक धर्म संस्थान – आर्ट ऑफ लिविंग, इंदौर ज़ोन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ षष्ठी के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस अवसर पर 200 कन्याओं का पूजन एवं भोज आयोजित किया गया, जिनमें 151 मूक-बधिर कन्याएँ शामिल थीं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आध्यात्मिक उत्सव का आनंद लिया।

बेंगलुरु से पधारे आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय संकाय सदस्य दर्शक हाथीजी के पावन सान्निध्य में श्री गणपति होम, रुद्र होम एवं वास्तु शांति होम सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति, सेवा एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा।

महोत्सव के अंतर्गत 17 अक्टूबर, सप्तमी को रुद्र पूजा एवं रुद्र होम तथा सायंकाल चंडी कलश स्थापन एवं पारायण का आयोजन होगा। इसी दिन शाम को नारी शक्ति की आराधना एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप इंदौर की विशिष्ट महिला चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

18 अक्टूबर, अष्टमी को श्री चंडिका होम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी। वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालु देवी माँ की आराधना कर आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

वैदिक धर्म संस्थान – आर्ट ऑफ लिविंग, इंदौर ज़ोन की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार सम्मिलित होकर साधना, सेवा, सत्संग एवं देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

स्थान: ओमनी रेजिडेंसी, रेडिसन होटल के पास, इंदौर।