ओम शांति भवन न्यू पलासिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व
ओम शांति भवन न्यू पलासिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व
जोनल इंचार्ज राजयोगिनी आरती दीदी ने सभी को तिलक लगाकर दिया स्नेह और शुभभावनाओं का संदेश
इंदौर। न्यू पलासिया स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति भवन में भाई दूज का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।
आज प्रेस क्लब में भी हर्षोल्लास मना भाई दूज का पवित्र त्योहार । इस अवसर पर प्रदीप जोशी, विजय भट्ट, पूनम, नाना नागर, लक्ष्मीनारायण, डा अविरल जैन,लोकेश पाल,अशोक गौड़ आदि पत्र कार उपस्थित थे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी आरती दीदी ने उपस्थित सभी भाइयों को तिलक लगाकर भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखमय, मंगलमय एवं श्रेष्ठ जीवन की कामना की।
आरती दीदी ने भाई दूज के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, सम्मान और आत्मिक संबंधों का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में हर आत्मा के प्रति शुभभावना, प्रेम और सम्मान रखना चाहिए।
इस अवसर पर राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत, सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने आध्यात्मिक ज्ञान एवं ईश्वरीय प्रेम का अनुभव किया।
कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक शुभकामनाओं एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


