गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इंडेक्स डेंटल कॉलेज ने किया स्टेशनरी वितरण

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इंडेक्स डेंटल कॉलेज ने किया स्टेशनरी वितरण

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इंडेक्स डेंटल कॉलेज ने किया स्टेशनरी वितरण

मयंक वेलफेयर फाउंडेशन की पहल से जरूरतमंद बच्चों को मिली शिक्षा सामग्री, तीन शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ सेवा अभियान

इंदौर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सेवा, सहयोग और शिक्षा के महत्व को आत्मसात करते हुए इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा स्टेशनरी वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उपयोग होने वाली आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करना रहा।

मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया एवं वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा अभियान के तहत तीन शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। इनमें शासकीय माध्यमिक विद्यालय, मोरोद हाट, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, खुड़ैल तथा एकीकृत शाला हाई स्कूल, बावलिया शामिल रहे।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उन्हें नियमित पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा जीवन में सफलता और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए। कई बार आर्थिक परिस्थितियों के कारण बच्चों को पढ़ाई की आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में समाज और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे आगे आकर जरूरतमंद विद्यार्थियों का सहयोग करें। छोटी-छोटी पहल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।