भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

जनजातीय गौरव दिवस पर निकाली रैली

रैली के माध्यम से जनजाति महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास का संदेश 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

 देश की एकता अखण्डता में भगवान बिरसा मुंडा, रानी कमलापति, शंकर शाह, रघुनाथ शाह और टंट्या मामा जैसे महापुरुषों का अहम योगदान - शंकर लालवानी 


इंदौर। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, इंदौर महानगर द्वारा सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष थानसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में राजीव गांधी चौराहे से भंवरकुआं चौराहे स्थित क्रांति सूर्य जननायक  टंट्या मामा की प्रतिमा तक रैली निकालकर देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में जनजाति समाज के महापुरुषों के गौरवशाली योगदान का संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। 

सांसद शंकर लालवानी ने क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने साहस, संघर्ष और बलिदान से जनजातीय समाज को स्वाभिमान, अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। उनका जीवन केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, रानी दुर्गावती, वीर शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह जैसे महान जनजातीय वीरों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इन महापुरुषों ने अपनी मातृभूमि, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं और युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम करे।

रैली में इंदौर महानगर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह, उमंग और गर्व के साथ सहभागिता की। पूरे आयोजन में जनजातीय संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली इतिहास और सामाजिक एकता की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यकर्ता भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। 
महारैली के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, तपस्या, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय समाज के वीर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। अंत में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर चलते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, संस्कृति, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

रैली में प्रमुख रूप से सुमित बघेल, सुनीता मौर्य, करण उरिया, आईटी सेल प्रदेश प्रभारी आदित्य चंदेलिया, सुरेश सोलंकी, अजय रावत जी, वालसिंह एवं कमलेश भूरिया सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा इंदौर महानगर के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।