फैसला कोर्ट ने बीमा कंपनी की तमाम दलीलें खारिज की  3.2 करोड़ मुआवजा, क्योंकि गलती बस वाले की

फैसला कोर्ट ने बीमा कंपनी की तमाम दलीलें खारिज की   3.2 करोड़ मुआवजा, क्योंकि गलती बस वाले की

फैसला कोर्ट ने बीमा कंपनी की तमाम दलीलें खारिज की

 3.2 करोड़ मुआवजा, क्योंकि गलती बस वाले की

इंदौर में आईटी प्रोफेशनल की हादसे में मौत का मामला

इंदौर.।शहर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले आईटी प्रोफेशनल शक्तिसिंह चौहान की पत्नी, दो छोटे छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को आर्थिक सहारा देने के लिए छठे जिला एवं सत्र न्यायालय ने 3 करोड़ 20 लाख 60 हजार 582 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। इस राशि पर 10 जनवरी 2025 से भुगतान होने तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा।

बीमा कंपनी ने मुआवजा देने से बचने के लिए युवक के हेलमेट नहीं पहनने और मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होने के तर्क दिए थे। अधिकरण ने साक्ष्यों के आधार पर इन दलीलों को खारिज कर दिया। अधिकरण ने माना कि हादसा बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ था। मृतक की ओर से दुर्घटना में कोई योगदान साबित नहीं हुआ। आदेश न्यायाधीश अयाज मोहम्मद ने पारित किया। ने पैरवी की।

परिवादियों की ओर से *अधिवक्ता राजेश खंडेलवाल* 2024 में राऊ में हुआ था हादसा मामला 29 दिसंबर 2024 का है। शाम करीब 4 से 4.45 बजे के बीच शक्तिसिंह चौहान बाइक पर अनिरुद्ध और आशीष को बैठाकर इंदौर आ रहे थे। राऊ में एमराल्ड स्कूल के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान शक्तिसिंह की मौत हो गई।

दावा खारिज करने बीमा कंपनी के तर्क दुर्घटना के समय बस चालक के पास लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं थे।

दुर्घटना की सूचना और प्राथमिकी दर्ज कराने में सात दिन की देरी हुई थी।

युवक मोटरसाइकिल पर दो अन्य लोगों को बैठाकर चल रहा था।

उसने हेलमेट भी नहीं पहना था, इसलिए दुर्घटना में उसकी भी लापरवाही थी।

कोर्ट ने इन तथ्यों को माना महत्वपूर्ण प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस जांच: मिताशी के बयान के साथ पुलिस विवेचक और प्रत्यक्षदर्शी अनिरुद्ध के बयान भी प्रस्तुत किए गए। इनसे बस चालक की लापरवाही और पीछे से टक्कर मारने की बात की पुष्टि हुई।

सात दिन की देरी पर सफाई हादसे वाले दिन ही पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया था। जांच के बाद 5 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकरण ने इसे कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी देरी माना।

मृतक की लापरवाही साबित नहीं बीमा कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि तीन लोगों के मोटर साइकिल पर सवार होने और हेलमेट नहीं पहनने से दुर्घटना हुई। यह भी साबित नहीं हुआ कि चोटों की गंभीरता बढ़ी। इसलिए मृतक की कोई सहभागी लापरवाही नहीं मानी। वाहन के दस्तावेजः बीमा कंपनी यह भी साबित नहीं कर सकी कि दुर्घटना के समय बस चालक के पास वैध अनुज्ञप्ति या अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं थे। पुलिस द्वारा जब्त बस के साथ चालक की अनुज्ञप्ति और बीमा संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां भी प्रस्तुत की गई थीं।

किस सदस्य को कितनी राशि मिलेगी हितग्राही हिस्सा राशि पत्नी 40% 1.28 करोड़। बेटी 20% 64.12 लाख। बेटा 20%64.12 लाख। पिता10% 32.06 लाख। मां 10%32.06 लाख। 30 लाख सालाना था।

शक्तिसिंह का वेतन पुलिस ने बस चालक रामलखन धाकड़ के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोप पत्र पेश किया था। शक्तिसिंह के परिवार में पत्नी मिताशी (32), बेटी हिमाक्षी (5), बेटा अद्वैत (2), मां सावित्री (57) और पिता कैलाश सिंह चौहान (59) हैं। शक्तिसिंह टीसीएस में नौकरी करते थे। उनकी आय 30 लाख रुपए सालाना थी। उनकी आय से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था।