​कुष्ठ रोगी आश्रम में मनाई सार्थक दीपावली

​कुष्ठ रोगी आश्रम में मनाई सार्थक दीपावली
​कुष्ठ रोगी आश्रम में मनाई सार्थक दीपावली

*​कुष्ठ रोगी आश्रम में मनाई सार्थक दीपावली*  

​इंदौर |  डॉ. दादू महाराज संस्थान इंदौर के सदस्यों द्वारा पितृ पर्वत के सामने स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में सार्थक दीपावली पर्व श्रद्धा, सेवा व आत्मीयता के साथ मनाया गया। सार्थक दीपावली का यह आयोजन ग्यारह वर्षों से किया जा रहा है। 
​इस अवसर पर संस्थान द्वारा आश्रम परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर रोशनी के इस महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया गया। डॉ. दादू महाराज के पावन सानिध्य में आश्रमवासियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई, पटाखे, बिस्किट, नमकीन, वस्त्र व अन्य उपयोगी सामग्री बांटकर खुशियां साझा की गईं तथा सभी ने मिलकर आतिशबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्री दादू महाराज ने आश्रम के सभी लोगों को दीपावली की बधाई दी और उनके सुखी, स्वस्थ व मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाओं का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम संचालन विजय अंबेकर ने किया । शनिवार को दीपावली के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार उषा नगर स्थित गजासीन शनि धाम पर आरती पश्चात् भक्तों को गुरुजी द्वारा बरकती सिक्कों का वितरण किया जाएगा ।

इस अवसर पर संस्थान के गुलशन यादव भाजपा नगर मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि इन बच्चोंके साथ दीपावली मनाकर मन प्रसन्न हो गया है, प्रताप तोलानी, आशीष साहू, संजय अग्रवाल, अशोक भुसारी, सरपंच कमल धनगर, नवीन मंडलोई, सुमित बालानी, सौरभ मरखेडकर, उज्जवला मरखेडकर, पत्रकार सन्नी जादम, राहुल बुंदेला, संचित सोमवंशी, प्रज्ज्वल मालवीय, वैभव कोल्हापुरे,गौरव चौहान सहित अनेक जन उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्थान के माधव इंदौरी ने दी।