मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा द्वारा 15 वां दो दिवसीय अग्रवाल वैश्य युवक - युवती परिचय सम्मेलन का हुआ समापन

मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा द्वारा 15 वां दो दिवसीय अग्रवाल वैश्य युवक - युवती परिचय सम्मेलन का हुआ समापन

मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा द्वारा 15 वां दो दिवसीय अग्रवाल वैश्य युवक - युवती परिचय सम्मेलन का हुआ समापन

-तन की सुंदरता के साथ युवती मे संस्कार का होना चाहिए - गोलू शुक्ला, विद्यायक

-म.प्र. अग्रसेन सभा एवं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का संयुक्त तत्वाधन हुआ परिचय सम्मेलन

-परिचय सम्मेलन के अंतिम दिन कुल 320 प्रत्याशियों ने मंच से दिया परिचय। 

-सिविल जज भी योग्य जीवन साथी की तलाश में परिचय सम्मेलन उपस्थित हुई

इंदौर । मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा द्वारा आयोजित 15 वें दो दिवसीय अग्रवाल वैश्य युवक -युवती परिचय सम्मेलन का सम्पन्न हुआ। 

विधान सभा क्षेत्र के तीन विधायक गोलू शुक्ला ने उपस्थित प्रत्याशी , अभिभावक एवं अग्रवाल समाज लोंगो सम्बोधित किया। 

आज के युग में परिचय सम्मेलन होना आवश्यक हो गया है। एक ही स्थान पर सेकड़ो युवक - युवती को देखने का अवसर मिल जाता हैं। परिचय सम्मेलन होने से समय ओर धन की बचत हो जाती हैं। माता - पिता को बहु के चयन में तन की सुंदरता , धन के साथ उसमें संस्कारित भी होना चाहिए। क्योकि भविष्य में तलाक़ की नौबत ही नहीं आयेगी। 

परिचय सम्मेलन में समाज सेवी विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, राजेंद गर्ग समर्पण, जगदीश गोयल बाबाश्री, एवं कैलाश मित्तल ने विचार व्यक्त किए। 

आयोजन में दीपेंद्र सिंह सोलंकी, संदीप गोयल आटो, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल विजय बंसल , सुमित गर्ग सहित अनेक समाज सेवी उपस्थित थे। 

  परिचय सम्मेलन के अंतिम दिन अभिभावक अपने बच्चों के लिए योग्य जीवन साथी की तलाश करते नजर आए 

मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम गर्ग ने बताया कि म.प्र. अग्रसेन सभा व इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वधान अपार सफलता के सम्पन्न हुआ। 

 सभा के समन्वयक के पी अग्रवाल,शहर अध्यक्ष पदम जैन, विष्णु अग्रवाल , हरिश्चन्द्र सिंहल, अजय अग्रवाल , नरेश अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन 350 से अधिक प्रत्याशियों ने परिचय दिया।। 

सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण तायल ,चंचल अग्रवाल, भावना अग्रवाल, पुष्पा एरन , प्रमुख संयोजक कुलदीप नेहा अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष निखिल पुष्पा एरन, नीतेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वावगत किया। 

 अंतिम दिवस परिचय सम्मेलन का संचलन नीलम धानुका एवं रमेश चन्द्र गर्ग ने किया। एवं आभार नेहा गर्ग ने माना।

सम्मेलन में सुरेश रामपिपलिया , किरण तायल, पुष्पा एरण,नेहा गर्ग,कुलदीप अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल उपस्थित थे।