दीप से दीप जलाएंगे, सार्थक दीपावली मनाएंगे"

दीप से दीप जलाएंगे, सार्थक दीपावली मनाएंगे"

सार्थक दीपावली अभियान

इंदौर। (विनोद गोयल) "दीप से दीप जलाएंगे, सार्थक दीपावली मनाएंगे" के भाव रख सेवा समर्पण श्री बालाजी वेलफेयर सोसाइटी ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय रेन बसेरा छोटी खजरानी के बच्चों को नए वस्त्र जींस पैंट टी-शर्ट वितरित किए 

संस्था के राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बालाजी तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया संस्था दीप से दीप जलाएंगे सार्थक दीपावली मनाएंगे के भाव रख छोटी खजरानी रेन बसेरा में स्थित शास प्राथमिक विद्यालय में दीपावली के उपलक्ष में नए वस्त्र वितरित किए ,

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद रूपेश देवलिया समाज सेवी हरीश विजयवर्गीय ,महेंद्र यादव, जय सिह रघुवंशी,दिलीप जैन, पवन खंडेलवाल ,रेखा विजयवर्गी ने दीपावली पर्व के विषय पर आधुनिक ढंग से विचार रख बच्चों को समझाया आपसी मेलजोल और प्रेम का महत्व बताया । कार्यक्रम में संस्था प्रधान श्रीमती प्रिया विजयवर्गीय वह सहकर्मियों के साथ-साथ रहवासियों ने भी सहभागिता निभाई।