विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया। 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया। 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया। 

 हाल ही में जारी अधिसूचना द्वारा गौमांस को करमुक्त घोषित करने संबंधी आपत्ति एवं तत्काल निरस्तीकरण किया जाए

इंदौर विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से शासन द्वारा हाल ही में गौमांस (cow meat) को करमुक्त घोषित करने की अधिसूचना18 सितंबर 2025 सीरियल क्रमांक7 अध्याय _उपशीर्षक टैरिफ/शीर्षक मद    

0201 गोवंशीय पशुओं का मांस ताजा,ठंडा टैक्स फ्री जारी की गई है। यह निर्णय न केवल मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के विपरीत है, बल्कि समाज में गहरी असंतोष एवं अशांति फैलाने वाला भी है।

गौमांस पर करमुक्ति देना, वस्तुतः गौहत्या को प्रोत्साहन देने जैसा है। एक ओर राज्य सरकार “गौ संरक्षण वर्ष” मना रही है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार का आदेश शासन की अपनी ही नीतियों एवं हिन्दू समाज की आस्थाओं का विरोधाभास प्रदर्शित करता है। यह कदम जनभावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाने वाला है और सामाजिक सौहार्द्र को भी प्रभावित कर सकता है।

हमारी माँगें निम्नलिखित हैं : 1. हाल ही में राजपत्र में प्रकाशित गौमांस करमुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।2. मध्यप्रदेश गौ संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गौमांस एवं उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।3. छोटे जिलों एवं तहसीलों में चल रहे अवैध कसाइखाने, जो गौवध कर बड़े शहरों में मांस सप्लाई करते हैं, उन पर कठोर कार्यवाही की जाए।4. राज्य एवं जिला स्तर पर कसाईखाना नियंत्रण समिति का गठन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।5. विभिन्न मांस बाजारों में उपलब्ध मांस का रैंडम सैंपल परीक्षण कर गौमांस की मिलावट/विक्रय पर रोक लगाई जाए।6.गोमांस को खाद्य सामग्री की श्रेणी से मुक्त रखा जाय यह हिंदू समाज की आस्था है7. गौमूत्र एवं गोबर से बने उत्पाद (जैसे दीपक, अगरबत्ती, जैविक खाद आदि) को करमुक्त कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।8. किसी भी कसाईखाने या परिवहन के दौरान यदि गौमांस पाया जाता है तो उसकी जाँच उच्च-स्तरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाए तथा अपराध को अत्यधिक गंभीरता से लिया जाए।

आंदोलन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इंदौर विभाग मंत्री ज्ञगेश राठी प्रवीण दरेकर अन्नू गेहलोत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।