गणतंत्र दिवस से पूर्व दिव्यांग बच्चों को हेल्दी वूमन क्लब ने बांटी खुशियां
गणतंत्र दिवस से पूर्व दिव्यांग बच्चों को हेल्दी वूमन क्लब ने बांटी खुशियां
इंदौर। गणतंत्र दिवस के अवसर से पूर्व 21 जनवरी को विकलांग कल्याण संघ में दिव्यांग बच्चों के लिए एक सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हेल्दी वूमन क्लब, इंदौर की ओर से दिव्यांग बच्चों को टी-शर्ट, चॉकलेट, फल, तिरंगा झंडा एवं स्पोर्ट्स किट वितरित की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करना रहा। इस सेवा कार्य में क्लब की फाउंडर श्रीमती स्मिता पाटीदार, अध्यक्ष श्रीमती हेमा जैन, श्रीमती प्रबिता जैन, श्रीमती प्रतिभा राठौर, श्रीमती संगीता सुराणा सहित क्लब की सक्रिय सदस्याएं श्रीमती अनु बियानी, श्रीमती दिशा सेठी, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, श्रीमती चंदा श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम सोनी आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विकलांग कल्याण संघ की ओर से कार्यपालन अधिकारी श्रीमती किरण तोमर, जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती मधु दीक्षित एवं संस्था के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। संस्था पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों ने इस सेवा कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए प्रशंसा व्यक्त की।



