श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की *बी.कॉम. तृतीय वर्ष की छात्रा* कु *. यशवी* *भोकरदनकर ने बैडमिंटन के* चयन

इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की *बी.कॉम. तृतीय वर्ष की छात्रा* कु *. यशवी* *भोकरदनकर ने बैडमिंटन के* चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सत्र *2026-27 की संभाग स्तरीय* बैडमिंटन (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर 2026 को *SVIMS द्वारा किया गया।* प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 125 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। श्री वैष्णव कॉलेज की छात्रा यशवी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया और इंटर यूनिवर्सिटी (ऑल इंडिया) प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के *चेयरमैन श्री अरविंद जी गुप्ता* एवं *सचिव श्री महेश* *जी चिमनानी* ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ* *. परितोष अवस्थी, प्रो.* *विभोर ऐरन एवं* खेल अधिकारी *डॉ. वी.एस.* *राणा* ने भी यशवी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।