इंदौर जीपीओ में आचार्य गुरुदेव 108 श्री सुनील सागर जी महाराज की 49वीं जन्म जयंती पर विशेष आवरण जारी

इंदौर जीपीओ में आचार्य गुरुदेव 108 श्री सुनील सागर जी महाराज की 49वीं जन्म जयंती पर विशेष आवरण जारी

इंदौर जीपीओ में आचार्य गुरुदेव 108 श्री सुनील सागर जी महाराज की 49वीं जन्म जयंती पर विशेष आवरण जारी

इंदौर जी.पी.ओ. कार्यालय में आज चतुर्थ पट्टाचार्य प्राकृताचार्य गुरुदेव 108 श्री सुनील सागर जी महाराज की 49वीं जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर विशेष आवरण का विमोचन समारोह आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर श्री के.एल. राव, उपअधीक्षक, इंदौर नगर संभाग, इंदौर, श्री उमाकांत शाक्यवार, वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जीपीओ की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में श्री देवेन्द्र सेठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष आवरण के प्रस्तावक एवं फिलेटेलिस्ट श्री जयंत डोसी, अन्य वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट, मेनेजर एनएसएच, मेनेजर बीपीसी एवं जी.पी.ओ. के कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

समारोह के दौरान गुरुदेव 108 श्री सुनील सागर जी महाराज के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके 49वें जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जारी किए गए विशेष आवरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष अवसरों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों की स्मृति को डाक टिकटों एवं विशेष आवरणों के माध्यम से संरक्षित किया जाता है। इसी कड़ी में यह विशेष आवरण गुरुदेव श्री सुनील सागर जी महाराज के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की अभिव्यक्ति के साथ-साथ उनके जीवन और विचारों को स्मरणीय बनाने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं फिलेटेलिस्टों ने इस विशेष आवरण को एक महत्वपूर्ण स्मृति दस्तावेज बताते हुए इसे फिलेटली एवं धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।