प्रथम वेस्टज़ोन क्वान की डो चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन, मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैम्पियन

प्रथम वेस्टज़ोन क्वान की डो चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन, मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैम्पियन

प्रथम वेस्टज़ोन क्वान की डो चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन, मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैम्पियन

इंदौर। अमेच्योर क्वान की डो एसोसिएशन, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित प्रथम वेस्टज़ोन क्वान की डो चैम्पियनशिप 2026 का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राणा साहेब श्री दिग्विजय सिंह जादव (स्टेट, कठीवाड़ा) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अन्य अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि संतोष वाधवानी ,तथा अन्नपूर्णा महिला कार्यशाला की डायरेक्टर श्रीमती बरखा भावसार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महाराष्ट्र ने द्वितीय स्थान तथा राजस्थान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए तथा स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें महिला वर्ग से हर्षिता शुक्ला, पायल पाटीदार, आयुषी बंसल, सुहानी ग्वाल, भावना कौल, जानवी प्रजापत एवं वैभवी राठौर तथा पुरुष वर्ग से संत शरण वर्मा, चिराग सिंगारे, कार्तिक बारोट, गौरव डांगी, अनिकेत डांगी, रुद्रांश दुबे, संदीप परेगी, हिमांशु ठाकुर एवं अजय परमार ने निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के मुख्य तकनीकी अधिकारियों के रूप में हिमांशु सारस्वत एवं देवेंद्र सारस्वत ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जबकि मुख्य रेफरी के रूप में जावेद खान ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन सचिव लक्की सुनेरिया एवं महासचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ (अमेच्योर क्वान की डो एसोसिएशन, मध्य प्रदेश) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं।