इंदौर पहुंची भव्य श्री बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत
भोलेनाथ से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो -- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर। श्रावण मास के पावन अवसर पर आज इंदौर पहुंची भव्य श्री बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की आराधना का अलौकिक सौभाग्य प्राप्त हुआ - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इस अवसर पर कांवड़ यात्रा के संयोजक एवं विधायक गोलू शुक्ला जी को भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वजनों का आत्मीय स्नेह और अपनापन पाकर मन आनंद से भर गया।
भोलेनाथ से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,विधायक रमेश मेंदोला जी, अग्रवाल समाज केंद्रिय समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल, एम आई सी सदस्य मनीष मामा , चंदू शिंदे, जीतू यादव उपस्थित थे।


