इंदौर ने बनाया सेग्रीगेशन वाली सेल्फी में विश्व रिकॉर्ड
*इंदौर ने बनाया सेग्रीगेशन वाली सेल्फी में विश्व रिकॉर्ड*
*महापौर ने SABB वॉकेथॉन में हुए सम्मिलित*
' *सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान का हुआ भव्य समापन*
*सेग्रीगेशन वाली सेल्फी के विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा*
*लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र*
*इंदौर बहुत अद्भुत है और वह अद्भुत यहां के नागरिकों, सफाई मित्रों और पूरे शहर की सामूहिक सहभागिता के कारण-महापौर*
*800 से अधिक नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता,*
*उत्कृष्ट सहयोगी महिला सफाई मित्र एवं एनजीओ संस्थाओं का हुआ सम्मान*
*स्वच्छता की दिलाई शपथ*
इंदौर, ।
*स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन* में शहरभर में " *सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (SABB)" अभियान* का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। एक माह तक चले इस जनजागरूकता अभियान का समापन आज *महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य अतिथि में रीजनल पार्क में आयोजित भव्य समारोह एवं SABB वॉकेथॉन* के साथ हुआ।
समापन समारोह के अवसर पर *महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रीजनल पार्क से SABB वॉकेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी इसमें सहभागिता* की। वॉकेथॉन रीजनल पार्क से प्रारंभ होकर चोइथराम मंडी चौराहा होते हुए पुनः रीजनल पार्क पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, मनीष शर्मा (मामा), सचेतक कमल वाघेला, पार्षद मलखान सिंह कटारिया, श्रीमती कंचन गिदवानी, अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, 800 से अधिक नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*सेग्रीगेशन वाली सेल्फी के विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा*
समारोह के दौरान "सेग्रीगेशन वाली सेल्फी" अभियान के अंतर्गत बनाए गए विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की गई। *वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से उपस्थित टीम के श्री राजीव श्रीवास्तव एवं राजेश शुक्ला ने घोषणा* करते हुए महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव को सेग्रीगेशन वाली सेल्फी के विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि के साथ इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और विश्वस्तरीय कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया।
उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान
अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला सफाई मित्र एवं *10 उत्कृष्ट एनजीओ संस्थाओं को समारोह में सम्मानित* किया गया। सम्मानित सहयोगियों में म्यूकस, एचएमएस, फीडबैक, बेसिक्स डिवाइन सहित बबलू यादव, नीलम वर्मा, बादल माजरे, ऋषिका शर्मा, आकाश गोयल, हिमांशु बढ़कर, रिंकू चौहान, जितेंद्र बघेल, उत्सव जाटव एवं दीपक सेन को स्मृति-चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
*इंदौर की ताकत उसके जागरूक नागरिक हैं – महापौर*
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि " *इंदौर बहुत अद्भुत है और वह अद्भुत यहां के नागरिकों, सफाई मित्रों और पूरे शहर की सामूहिक सहभागिता* के कारण है। स्वच्छता के क्षेत्र में हम लगातार नवाचार करते हैं और उन नवाचारों को जनआंदोलन बनाने का भी प्रयास करते हैं।"
उन्होंने कहा कि पूर्व में "सेल्फी विद टॉयलेट" अभियान के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था और इस बार "सेग्रीगेशन वाली सेल्फी" के माध्यम से नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है।
महापौर भार्गव ने कहा कि जब वे देश और विदेश के विभिन्न शहरों में जाते हैं तो लोग उनसे पूछते हैं कि इंदौर लगातार स्वच्छता में नंबर-1 कैसे बना रहता है। इसका उत्तर दो बातों में छिपा है—पहला, इंदौर के जागरूक नागरिक और सफाई मित्र, तथा दूसरा "सोर्स पर सेग्रीगेशन", अर्थात घर से ही कचरे का पृथक्करण।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में जारी नई स्वच्छता गाइडलाइन में प्रत्येक घर में चार अलग-अलग डस्टबिन रखने की व्यवस्था की गई है, जबकि इंदौर वर्ष 2022 से ही छह प्रकार के कचरे का पृथक्करण कर रहा है। यह इंदौर की दूरदर्शिता और स्वच्छता मॉडल की सफलता का प्रमाण है। इंदौर का यह मॉडल अब पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुका है।
महापौर ने कहा कि सेग्रीगेशन के साथ सेल्फी लेना केवल एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों के गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इंदौर के जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया, सामाजिक संस्थाओं एवं निगम की टीम के सामूहिक प्रयासों से ही शहर लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
*इंदौर जो संकल्प लेता है, उसे पूरा करता है – अश्विनी शुक्ल*
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि "इंदौर जो संकल्प लेता है, उसे पूरा करता है। शहर की जनता हमेशा स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह विश्व रिकॉर्ड पूरे इंदौर की उपलब्धि है।"
*एक माह की तैयारी से बना विश्व रिकॉर्ड – प्रखर सिंह*
अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व यह विचार किया गया था कि इंदौर की सबसे बड़ी ताकत "सोर्स पर सेग्रीगेशन" को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। इसी सोच के साथ "सेग्रीगेशन वाली सेल्फी" अभियान की योजना बनाई गई।
उन्होंने बताया कि प्रारंभ में एक ही दिन में 5 लाख से अधिक सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहा था, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन, सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से यह लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।


