श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के विनय कुशवाह ने 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के विनय कुशवाह ने 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त
श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स
के विनय कुशवाह ने 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त
इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर के बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र  विनय कुशवाह ने 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता तथा इंटर यूनीवर्सिटी (ऑल इंडिया) प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
 
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय बॉक्सिंग (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन  तक्षशिला परिसर, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट (UTD) द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 70 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रबंधक वर्ग के चेयरमैन श्री अरविंद जी गुप्ता एवं सचिव श्री महेश जी चिमनानी ने खिलाड़ी को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी, प्रो. विभोर ऐरन एवं खेल अधिकारी डॉ. वी. एस. राणा ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र की प्रशंसा की।