जीण माता के मंगल पाठ में आए कोलकाता के कलाकारों एवं काशी की बेटी को विदाई
जीण माता के मंगल पाठ में आए कोलकाता के कलाकारों एवं काशी की बेटी को विदाई
इंदौर,। श्री जीण धाम ट्रस्ट इंदौर की ओर से एबी रोड, राजीव गांधी चौराहा स्थित एक गार्डन पर आयोजित जीण माता के दरबार एवं मातारानी के मंगल पाठ के दौरान कोलकाता से आए सोहनी चक्रवर्ती डांस ग्रुप के कलाकारों ने भी मातारानी को समर्पित नाट्य प्रस्तुति से ऐसा जीवंत चित्रण किया कि हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध बने रहे। ट्रस्ट की ओर से मनीष बंसल एवं धर्मेश बबलू मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर पवन बंसल एवं सुजान शेखावत ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। शिवरतन खंडेलवाल, जीण माता मासिक मंगल पाठ उत्सव समिति के डॉ. नितिकेश मित्तल, दिशा मित्तल सहित युवाओं की टीम ने पूरे समय इस परिसर को भक्तिभाव से जोड़े रखा। मंगल पाठ वाचिका काशी की बेटी के नाम से प्रख्यात श्रीमती पायल अग्रवाल को सोमवार को जीण माता के भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी। अंत में राजू अग्रवाल राधे राधे ने आभार माना।



