लालाराम नगर बस्ती के सम्मेलन में पहुंचे 2 हजार से अधिक हिंदू परिवार, लिया एकता का संकल्प
लालाराम नगर बस्ती के सम्मेलन में पहुंचे 2 हजार से अधिक हिंदू परिवार, लिया एकता का संकल्प
इंदौर,। तिरुपति नगर-लालाराम क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती, विद्यार्थी परिषद से जुड़ी श्रीमती राधिका सिंह, जिला संघ चालक जयंत मूले, कथावाचक आचार्य बालकृष्ण के आतिथ्य एवं विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी गौहर के विशेष आतिथ्य में लालाराम नगर स्थित कम्युनिटी हॉल, चिटनिस का पूर्वा पर सौल्लास सम्पन्न हुआ, जिसमें 2000 से अधिक परिवारों ने अपनी उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हुए सनातन धर्म की एकता का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक अरविन्द नागपाल, बृजेश अग्रवाल, सत्यनारायण मंगल और अन्य साथियों ने सम्मलेन की सभी व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। श्रीमती बेनर्जी की नृत्य संस्था की बालिकाओं ने शानदार वन्दना के साथ तांडव नृत्य भी प्रस्तुत किए। हरि श्रीवास्तव ने देश भक्ति के गीत सुनाए। अतिथियों का स्वागत अनिल गौहर, पद्मा भोजे, विपिन माहेश्वरी ने किया। संचालन सत्यनारायण मंगल ने किया और अंत में अरविन्द नागपाल ने आभार माना। समरसता भोज के साथ समापन हुआ।



