श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वाधान में 2000 कम्बलों का वितरण वंचित परिवारों के लिए आगे आए सत्यनारायण पटेल

श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वाधान में 2000 कम्बलों का वितरण वंचित परिवारों के लिए आगे आए सत्यनारायण पटेल

श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वाधान में 2000 कम्बलों का वितरण
वंचित परिवारों के लिए आगे आए सत्यनारायण पटेल


इन्दौर। वंचित परिवारों की सेवा का संकल्प मेरा सदैव ही है। मैं यथा संभव जितना भी हो सकेगा उन परिवारों के लिए हर संभव मदद करूंगा। उक्त विचार श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वाधान में 2000 कम्बलों का वितरण करते हुए अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कहे।
वंचित एवं मजदूर वर्ग के परिवारों को सर्दी के इस मौसम में ठंड से बचने के लिए ट्रस्ट द्वारा 2000 से ज्यादा कम्बलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मदन परमालिया, प्रितेश राजू, अनूज भंडारी, शांतिलाल मीणा, संजय पटेल, मनोज पाटीदार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने आगे बताया कि ट्रस्ट द्वारा सर्दीयों के इस मौसम में वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क रूप से कम्बलों का वितरण जारी रहेगी।