केन्द्रीय जेल इंदौर में लोक अदालत का आयोजन सम्पन्न हुई
केन्द्रीय जेल इंदौर में लोक अदालत का आयोजन सम्पन्न हुई
इंदौर। केन्द्रीय जेल, इंदौर में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री अयाज मोहम्मद 13 ADJ,श्री मुकेश गुप्ता व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड एवं शिवराज गवली सचिव DLSA जी रहे।
लोक अदालत में जेल में निरुद्ध बंदियों के लंबित लघु आपराधिक प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण किया गया। न्यायमूर्ति अयाज मोहम्मद साहब ने कहा कि "लोक अदालत न्याय का सरल, सुलभ और त्वरित माध्यम है। इससे न केवल न्यायालयों का भार कम होता है बल्कि दोनों पक्षों को शीघ्र व सम्मानजनक न्याय मिलता है।"
DLSA सचिव शिवराज गवली ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर पात्र बंदियों को राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने मुख्य अतिथि महोदय एवं सभी उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों में न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर जेल के अधिकारी, कर्मचारी, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।


