लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर द्वारा नशा मुक्ति संदेश के साथ सेवा कार्य

लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर द्वारा नशा मुक्ति संदेश के साथ सेवा कार्य

लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर द्वारा नशा मुक्ति संदेश के साथ सेवा कार्य

- निलेश सोनी पत्रकार

पेटलावद।लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत विविध सेवा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रमिक वर्ग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 500 से अधिक श्रमिकों को नाश्ता वितरित किया गया तथा नशा मुक्ति का संदेश देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया गया।क्लब के अध्यक्ष जीवन भंडारी ने कहा कि श्रमिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देना समाज के हित में आवश्यक है। चार्टर अध्यक्ष लायन अनिल शर्मा ने कहा कि सेवा के लिए स्थान या समय की नहीं, बल्कि मन के भाव की आवश्यकता होती है।इस अवसर पर डिस्ट्रीक्ट चेयरपर्सन रविराज पुरोहित, क्लब सचिव वीरेंद्र भट्ट, सदस्य, प्रवीण पंवार, धर्मेंद्र वैरागी, गणेश जाट, अनिरुद्ध अग्रवाल, रजनीश पटवा एवं राजेश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति एवं फूड फॉर हंगर जैसी गतिविधियों पर भी विशेष कार्य किए जा रहे हैं।