आज शाम छः से सात बजे के बीच शहर के सभी गौसेवक भेजेंगे मोदीजी को गौरक्षा का संदेश
आज शाम छः से सात बजे के बीच शहर के सभी गौसेवक भेजेंगे मोदीजी को गौरक्षा का संदेश
इंदौर। माँ पराम्बा गौभक्त मंडल के प्रमुख और गौसेवक योगेश होलानी, शैलेष मूंदड़ा एवं वासुदेव मालू ने शहर के सभी गौभक्तों से आग्रह किया है कि वे मंगलवार 4 अगस्त को शाम 6 से 7 बजे के बीच जहाँ कहीं हों, वहीं से एक मिनिट रूककर अपने मोबाइल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने एक्स ट्वीटर हैंडल से गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण हेतु एक साथ ट्वीट करें। इस दौरान नरेन्द्र मोदीजी के कर्यालय स्थित ट्वीटर हैंडल @PMOIndia के पते पर भी इसी आशय का सन्देश करें। गौरक्षा राष्ट्र रक्षा और गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देश की अनेक प्रमुख संस्थाओं द्वारा यह आह्वान किया गया है।


