श्री पद्मावती वेंकटेश में गुरु चरण वंदना 5 अगस्त को
*श्री पद्मावती वेंकटेश में गुरु चरण वंदना 5 अगस्त को*
इंदौर ।श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थानम विद्या पैलेस कॉलोनी एयरोडम रोड पर श्री गुरु चरण वंदना का कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 बुधवार को मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे से रखा गया है।
जानकारी देते हुए मंदिर समिति के हरिकिशन साबू दिनेश अग्रवाल एवं मनोहर सोनी ने बताया कि परम पूजनीय 1008 रामानुजाचार्य श्री केशवाचार्य जी महाराज बालक स्वामी जी 4 अगस्त को हरिद्वार से इंदौर पधारेंगे इस अवसर पर भक्तों के आग्रह पर गुरु चरण वंदना विभिन्न स्त्रोत मंत्र के माध्यम से शिष्यों एवं भक्त वृंदो द्वारा की जावेगी। इस दौरान भजन सम्राट हरिकिशन साबू भजनों के माध्यम से गुरु वंदना को अपने स्वर देंगे गुरुचरण वंदना के पश्चात गुरु के आशीर्वचन होंगे तत्पश्चात गुरु की आरती की जावेगी एवं गोष्टी प्रसाद का वितरण होगा।


