वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल 25 जुलाई को मेघा स्वास्थ्य शिविर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल 25 जुलाई को मेघा स्वास्थ्य शिविर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल 25 जुलाई को मेघा स्वास्थ्य शिविर

इंदौर। वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर रोगों की पहचान के उद्देश्य से शनिवार 25 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक साईंधाम पारमार्थिक ट्रस्ट, मालवा वरिष्ठ नागरिक मंच, शांति अवेदना ट्रस्ट, कैंसर एवं स्टेम सेल अनुसंधान संस्थान तथा भारतीय निवारक कैंसर संस्थान (आईआईपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह शिविर संस्था कार्यालय, मिशिका टावर, सपना-संगीता रोड इंदौर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहेगा। आईआईपीओ डायरेक्टर स्नेहा मंडलोई ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी  नागरिको का विशेषज्ञ चिकित्सकों नागरिकों द्वारा परामर्श, संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक साईधाम पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर के संस्थापक न्यासी एवं अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में संपूर्ण शारीरिक परीक्षण भी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मालवा वरिष्ठ नागरिक मंच के डा ऋतुराज टोंग्या ने बताया कि इस अवसर पर फ्लू, निमोनिया, हार्पिज, हिपेटाइट्स बी के टीके भी लगाए जाएंगे। एमपीवीएचए के सहयोग से नेत्र परीक्षण तथा पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क चश्में वितरित किए जाएंगे। 

स्नेहा मंडलोई,
डायरेक्टर
 आईआईपीओ
सम्पर्क.......
7415789855