कनेक्ट-26 के पांच अनूठे संकल्पों के बीच जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप पीएम परिवार के नए पदाधिकारियों की शपथ विधि सम्पन्न
कनेक्ट-26 के पांच अनूठे संकल्पों के बीच जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप पीएम परिवार के नए पदाधिकारियों की शपथ विधि सम्पन्न
पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कैंसर ट्रस्ट को वाहन हेतु सहायता राशि भेंट, गाँव-गाँव जाकर जांच करेंगे
इंदौर। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, पीएम परिवार, इंदौर की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन, समाजसेवी जयसिंह जैन, वरिष्ठ समाजसेवी पारसमल कटारिया एवं अशोक कुमार चौरड़िया के आतिथ्य में जीवन से जुड़े पांच अनूठे संकल्पों के साथ मेहता सभागृह में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने कनेक्ट - 26 के तहत पांच सूत्रों को अपनाने और अगले दो वर्षों के कार्यकाल में उन्हें मूर्त रूप देने की योजना की खुले मन से प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि यह केवल शपथ विधि नहीं, समाज के लिए नई सोच, नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा का सशक्त शुभारम्भ है। समारोह में ग्रुप के नए अध्यक्ष नवीन-वर्षा जैन ने अपने परिजनों की स्मृति में कैंसर ट्रस्ट को एक वैन के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि भी भेंट की। यह वैन गाँव-गाँव जाकर कैंसर मरीजों की जांच एवं उपचार में सहयोग करेगी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रारंभ में ग्रुप के नए अध्यक्ष नवीन-वर्षा जैन, सचिव रवि-अंजलि बाफना, निलेश-नीति बाफना, प्रीतेश-अनिता जैन, प्रदीप-अनु जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक संजय नाहर, दिलीप सी. जैन, फेडरेशन अध्यक्ष जिनेश्वर जैन सहित शहर के विभिन्न संगठनों, फेडरेशन एवं रीजन के गणमान्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच इस गरिमापूर्ण समारोह में पांच अनूठे संकल्प भी लिए गए, इनमें कनेक्ट टू परमात्मा, कनेक्ट टू जीवदया एवं मानव सेवा, कनेक्ट टू बीटूबी एंड बीटूसी, कनेक्ट टू फैमिली और कनेक्ट टू उत्साह, मस्ती, आनंद और दोस्ती जैसे पांच सूत्र भी आत्मसात करने का भाव व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कमलेश, तरुण, शैलेन्द्र, आशीष धारीवाल, बिंदिया मेहता एवं विकास हुंडिया भी मौजूद थे।
कनेक्ट टू परमात्मा में पहली बार सेक्सोफोन पर नवकार मंत्र की मधुर ध्वनि प्रस्तुत की गई। महाशिवरात्रि की बेला में 24 तीर्थंकर भगवान की स्तुति पर भव्य नृत्य प्रस्तुति भी इस समारोह का आकर्षण बनी। कनेक्ट टू जीवदया में ग्रुप अध्यक्ष नवीन-वर्षा जैन ने अपने दादा-दादी बसंत कुमार-लाड़ कुंवर चौरड़िया एवं संजय मेहता की स्मृति में 1 लाख रुपए का चेक कैंसर ट्रस्ट को वाहन संचालन हेतु दिया गया, यह वैन गाँव-गाँव जाकर जांच एवं उपचार में सहायक होगी। कनेक्ट टू बीटूबी एंड बीटूसी में आपसी व्यापार को बढ़ावा देने हेतु ग्रुप के सभी सदस्यों की जानकारी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रदर्शित की गई जिससे व्यापारिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। कनेक्ट टू परिवार के तहत आपसी सम्बन्धों को मजबूत बनाने और ग्रुप का परिचय सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कनेक्ट टू उत्साह और मस्ती के तहत डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मित्रता, सकारात्मक ऊर्जा एवं आनंद और मस्ती भरे जीवन का सन्देश दिया गया। इस तरह पहली बार किसी संगठन ने अपने अनूठे पांच सूत्रों के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प लिया, समापन “मिले सुर मेरा तुम्हारा” की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यकारिणी के सदस्यों ने परिवार सहित शामिल होकर एकता और कनेक्ट – 26 की भावना को साकार रूप दिया। अंत में ग्रुप के अध्यक्ष नवीन-वर्षा जैन ने अगले दो वर्षों में समाज को नई दिशा, नई सोच और सकारात्मक पहल की ओर बढ़ने-बढाने का दृढ संकल्प व्यक्त किया।



