इंदौर से पहुंचे अग्रवाल बंधुओं ने रामेश्वरम में निकाली भगवान शंकर की सवारी

इंदौर से पहुंचे अग्रवाल बंधुओं ने रामेश्वरम में निकाली भगवान शंकर की सवारी

इंदौर से पहुंचे अग्रवाल बंधुओं ने रामेश्वरम में निकाली भगवान शंकर की सवारी

 किए रामसेतु और अब्दुल कलाम संग्रहालय के दर्शन

इंदौर, । दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा पर चार्टेड ट्रेन से रामेश्वरम पहुंचे शहर एवं प्रदेश के अन्य जिलों के 1100 अग्रवाल बंधुओं ने  22 कुंडों के तीर्थजल का स्नान भी किया और भगवान शंकर की शोभा यात्रा निकाली जो रामेश्वरम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर समापन हुई। 

                     फाउंडेशन के प्रमुख संजय बांकड़ा एवं किशोर गोयल ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने रामेश्वरम में समुद्र स्नान के साथ ही धनुष कोटि स्थित रामसेतु के दर्शन भी किए और श्रीलंका की भूमि का भी अवलोकन किया। इस यात्रा में सभी बंधुओं ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम कि जन्मभूमि का अवलोकन कर वहां बने संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर गणेश गोयल, गिरधारी लाल अग्रवाल, कैलाश काका, निर्मला जिंदल, अशोक तायल, श्याम अग्रवाल सेंधवा एवं मनोज अन्नपूर्णा, भावेश अग्रवाल, राजेश मित्तल, नितिन अग्रवाल, मनीष जिंदल, रत्नेश गोयल, राजेंद्र समाधान, सचिन दरबार एवं अजय मंगल सहित इंदौर से पहुंचे समाज बंधुओं ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। यात्रा मंगलवार को इंदौर पहुंचेगी।