सेवा धारा फाउंडेशन की ओर से मां कनकेश्वरी आश्रम पर दिन भर किए गए अनेक सेवा कार्य

सेवा धारा फाउंडेशन की ओर से मां कनकेश्वरी आश्रम पर दिन भर किए गए अनेक सेवा कार्य

सेवा धारा फाउंडेशन की ओर से मां कनकेश्वरी आश्रम पर दिन भर किए गए अनेक सेवा कार्य

इंदौर सेवा धारा फाउंडेशन की ओर से चिकित्सक नगर स्थित मां कनकेश्वरी देवी वानप्रस्थ आश्रम पर दिन भर सेवा कार्य किए गए। 

   फाउंडेशन की अंजू अग्रवाल एवं तरुण केवलानी ने बताया कि समाजसेवी किशोर गोयल, हरि अग्रवाल एवं रत्नेश अग्रवाल के आतिथ्य में आश्रम परिसर की सफाई, पौधरोपण, प्रसाद वितरण एवं अन्न दान सहित अनेक गतिविधियां पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ चलाई गई। पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक सेवा के इस अभियान में फाउंडेशन के नितेश बंसल, कल्पना गोयल, वर्षा गोयल, निशा अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिथियों के स्वागत के बाद सेवा कार्यों में चंदन अग्रवाल, राघव अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शीतल कायस्थ, इशिका अग्रवाल, परिधि अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, पुष्पा मनी सहित अनेक साथियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।