केंद्रीय जेल इंदौर में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम का गया
केंद्रीय जेल इंदौर में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम का गया
इंदौर। कार्यालय केंद्रीय जेल इंदौर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य भारत के राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम"की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदौर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद शंकर लालवानी
मुख्य अतिथि के रूप में पधारें। साथ में श्रीमति दीप्ति हाडा, नगर भाजपा उपाध्यक्ष, सर्वजीत गौड, प्रदेश सहसयोजक खेल प्रकोष्ठ स्वाति काशिद नगर मंत्री एवं अन्य समाजसेवी जनप्रतिनिधि अतिथि उपस्थित हुऐ ।
केंद्रीय जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम जेल अधीक्षक द्वारा मुख्य द्वार पर सांसद लालवानी तथा सभी अतिथि गणों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात द्वीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय जेल इंदौर के बंदी भाइयों एवं बंदिनी बहनों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की थीम पर गायन और आकर्षक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया अपने संबोधन में माननीय सांसद द्वारा केंद्रीय जेल इंदौर में अधीक्षक श्रीमति सोनकर द्वारा किए जा रहे नवाचारों नव प्रयोगों की सराहना की। कार्यक्रम में केंद्रीय जेल के अधिकारी उप अधीक्षक श इंद्र सिंह नागर, लडीया वरिष्ठ परिवीक्षा कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी का संयोजन रहा कार्यक्रम का संचालन श्रीमान हरप्रीत बक्षी उपाध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन शुभांगी परुलकर द्वारा वंदे मातरम के सुमदुर गायन द्वारा हुआ


