अत्यंत चमत्कारिक है, झीर्णेश्वर महादेव मंदिर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,
प्रतिदिन प्रदोष काल की महा आरती में उमड़ रहा भक्तों का जनसैलाब..........
इंडियन न्यूज़ अड्डा जिला ब्यूरो चीफ़ जिला धार,
धर्मेंद्र श्रीवास्तव का धार्मिक संकलन-: तिथि एवं वार के अनुसार प्रतिदिन हो रहा भोलेनाथ का मनोहारी श्रृंगार क्षेत्र के प्रसिद्ध चित्रकार सत्यनारायण पेंटर कर रहे आकर्षक एवं सुंदर श्रृंगार स्वयं प्राकट्य स्वयंभू काले पत्थर से निर्मित है चमत्कारिक शिवलिंग,
धार्मिक मान्यता के अनुसार यह शिवलिंग पांडव कालीन बताया जाता है,
माही नदी के तट पर स्थित है,
(धार्मिक इतिहास से पता चलता है,
कि अज्ञातवास के दौरान पाण्डवों ने यहां वर्षों तक भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं आराधना कर तपस्या की थी)
यह चमत्कारिक मंदिर शिवलिंग निर्जन वन मे स्थापित होकर वट वृक्षों से घिरा हुआ है,
धार्मिक मान्यता के अनुसार यह शिव लिंग कर्क रेखा को दो बार काटने वाली माही नदी के तट पर स्थित होकर उज्जैन के महाकालेश्वर भगवान की तरह कृपा बरसाने वाला है,
श्रावण माह में भक्तजन सुदूर क्षेत्र से आते हैं,
होता है माही के पवित्र जल से रुद्राभिषेक वर्तमान में यहां सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य प्रगति पर है संभावना है,
कि वर्षा काल के पूर्व कार्य पूर्ण हो जाएगा,
और भक्तजन नदी को पार करके वर्षाऋतु में मंदिर तक पहुंच पाएंगे यह पवित्र स्थान सरदारपुर से भोपावर रोड़ पर ३किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।



