दक्षिण भारत की यात्रा से लौटे अग्रवाल बंधु फिर नई यात्रा पर चलने के लिए उत्साहित
दक्षिण भारत की यात्रा से लौटे अग्रवाल बंधु फिर नई यात्रा पर चलने के लिए उत्साहित
अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन की मेजबानी में चार्टेड ट्रेन से हुई यात्रा ने सबको किया अभिभूत
इंदौर। दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा के समापन पर इंदौर से चार्टेड ट्रेन से वापस लौटे 1100 अग्रवाल बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग को 511 फीट की ध्वजा समर्पित की, वहीं रामेश्वरम में भी भगवान शिव की पालकी यात्रा निकालकर शहर, समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की।
तिरुपति नगरी में यात्रा के अंतिम पढाव पर यात्रा आयोजक अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन के संजय बांकडा और किशोर गोयल ने सभी बंधुओं को बधाई देते हुए बताया कि पांच प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा चार्टेड ट्रेन से सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी है और इनमें 6 हजार से अधिक समाज बंधुओं ने पुण्य लाभ उठाया है। समाज बंधुओं ने इस मौके पर एक स्वर से फाउंडेशन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अगली यात्रा के गन्तव्य और तिथि आदि की भी घोषणा हाथोंहाथ करें ताकि वे फिर से आपके साथ चलने के लिए अभी से तैयारी कर सकें। इस पर किशोर गोयल ने आश्वस्त किया कि वे वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचन्द गोयल, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग एवं अन्य वरिष्ठों से परामर्श कर जल्द ही अगली यात्रा की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने बेहतर और शानदार व्यवस्थाओं के लिए मनोज अन्नपूर्णा, भावेश अग्रवाल, राजेश मित्तल बारदान, नितिन अग्रवाल, मनीष जिंदल, अरविंद वेल्युअर, रत्नेश गोयल, राजेंद्र समाधान, सचिन दरबार रितेश अग्रवाल कालानी नगर, अंकुर अग्रवाल एवं अजय मंगल सहित सभी यात्रा प्रभारियों का अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और अगली यात्रा में भी उनके साथ चलने का वादा किया।


