बुरहानपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 11 प्रकरण दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 11 प्रकरण दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर ब्यूरो सुभाष सपकाले 

बुरहानपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 11 प्रकरण दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार


बुरहानपुर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही की। कलेक्टर  हर्ष सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर 11 केस दर्ज किए हैं, जबकि 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पांच गांवों में एक साथ दी गई दबिश
सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा एवं डबाली में अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान मौके से 56 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1500 किलोग्राम महुआ लहान (जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया) और 15 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद कर जप्त की गई।
1.65 लाख रुपये की सामग्री जप्त
विभाग द्वारा जप्त की गई अवैध मदिरा और मदिरा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,65,000 रुपये बताया गया है। पकड़े गए 4 आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शेरसिंह मोरे, केतन भाबर तथा आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, रवि पाल और पलक सिकरवार का विशेष योगदान रहा।
नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता संदेश
दबिश के दौरान आबकारी अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या विक्रय होता है, तो इसकी सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके।