बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह

बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह

बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं ईद मिलाद उल नबी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु  फ़्लैग-मार्च निकला गया।

आगामी त्योहार के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह तैयार शहर भर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

पुलिस अधीक्षक‌ महोदय द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल, ईद मिलादुन्नबी पर पड़ी जाने वाले नवाज स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड/लाइक करने वाले तत्वों पर की जाएगी सख़्त कार्यवाही।

जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स। सभी थाना क्षेत्रों पुलिस की मोबाइल एवं बाइक पार्टीया कर रही सतत पेट्रोलिंग।

फ़्लैग-मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के संवेदनशील इलाकों,मुख्य चौराहा से होते थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ़्लैग-मार्च।

फ़्लैग -मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे ,एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25.08.2026 को पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर के थाना क्षेत्रों से होते हुए फ़्लैग-मार्च निकाला गया पुलिस अधीक्षक‌ महोदय द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल, ईद मिलादुन्नबी पर पड़ी जाने वाले नवाज स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

फ़्लैग-मार्च थाना कोतवाली रूम से प्रारंभ होकर, मंडी चौक पाल बाजार, रोशन चौराहा, अशरफिया मदरसा, इतवारा गेट सिंधीपुरा गेट, आजाद नगर चौराहा,‌ हजरत शाह भिखारी दरगाह सिंधीपुरा चौराहा, बुधवार चौराहा, मंडी चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम समाप्त किया गया।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  
 प्रदीप शेण्डे ,एवं नगर पुलिस अधीक्षक 
विनोद सिंह कुशवाह, डीएसपी  सुनील दीक्षित,रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर ,थाना प्रभारी कोतवाली,शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग ,यातायात, एवं शहर के चारों थाने का पुलिस बल सम्मिलित रहा |

बुरहानपुर पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।