विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन, श्री शंकर लालवानी जी ने किया शुभारंभ

विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन, श्री शंकर लालवानी जी ने किया शुभारंभ

 “विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन, श्री शंकर लालवानी जी ने किया शुभारंभ


इंदौर । इंदौर के लाभगंगा परिसर में  “विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन  लोकसभा सांसद, इंदौर, मध्य प्रदेश शंकर लालवानी द्वारा किया गया। तीन दिवसीय यह एक्सपो 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया है , जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

एक्सपो का उद्घाटन शंकर लालवानी द्वारा किया गया, एक्सपो में ही शंकर लालवानी  द्वारा *भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर* की विकसित भारत एवं सेवा और सुशासन के 12 वर्ष विषयक  तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत फीता खोलकर की गई । एक्सपो का उद्देश्य आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा “विकसित भारत @2047” की दिशा में भारत की विकास यात्रा को प्रदर्शित करना है ।

एक्सपो में विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों को जानकारीपूर्ण एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

इस अवसर पर सीबीसी इंदौर– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एपीडा (APEDA), आईसीएमआर (ICMR), इसरो (ISRO), बीआईएस (BIS), सीएसआईआर (CSIR), ट्राइफेड (TRIFED), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), एनबीसीसी (NBCC), सिपेट (CIPET) और केवीआईसी (KVIC) सहित कई प्रमुख सरकारी विभागों एवं संस्थानों ने सहभागिता की है। विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारीपूर्ण एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं।

एक्सपो के पहले दिन आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और यहां प्रदर्शित विभिन्न सरकारी पहलों, तकनीकों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। युवाओं एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध जानकारी और इंटरैक्टिव डिस्प्ले में विशेष रुचि दिखाई। केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल के गीत नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा गीत एवं नाट्य के जरिये भारत सरकार के सेवा और सुशासन के 12 सालो का मनोरंजक तरीके से प्रस्तुतीकरण किया ।

“विकसित भारत एक्सपो 2026” का आयोजन 17 एवं 18 सितंबर 2026 को भी जारी रहेगा। इन दोनों दिनों में भी आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, तकनीकों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा प्रदर्शनी में शामिल विभागों एवं संस्थानों के माध्यम से जागरूकता, संवाद एवं ज्ञान-विनिमय का अवसर मिलेगा ।