शिक्षक दिवस पर व्याख्यान माला का आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रीय भाव के प्रति किया प्रेरित

शिक्षक दिवस पर व्याख्यान माला का आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रीय भाव के प्रति किया प्रेरित

शिक्षक दिवस पर व्याख्यान माला का आयोजन
विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रीय भाव के प्रति किया प्रेरित


बुरहानपुर म शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय, बुरहानपुर में व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन और उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यार्थी जीवन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना रखने, निरंतर सीखते रहने तथा अपने जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थी जीवन सीखने और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी होनी  चाहिए। शिक्षा हमें जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाती है। कार्यक्रम अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार चौधरी, डॉ. दिलीप वर्मा, श्री अनिल डावर सहित अन्य द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।