श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं शालाओं में छाई खुशियों की रंगत
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं शालाओं में छाई खुशियों की रंगत
बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा जी का मनमोहक रूप धारण कर मनाया जन्माष्टमी पर्व
शासन के निर्देशानुसार जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले के करीबन 815 आंगनवाड़ी केन्द्रों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र देड़तलाई में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मुजुमदार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित गीत, भजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, श्री जितेंद्र कोचले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता घाटे, श्रीमती सीमा वाकले, श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती प्रीति चिपड़े, श्रीमती शांता चौहान, सहायिका श्रीमती मीरा राठौर सहित अन्य द्वारा सहभागिता की गयी। इसी श्रृंखला में शास. एकीकृत माध्यमिक शाला सिरपुर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में विभिन्न गतिविधियां आयोजित रही।


