17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत की संकल्पना से जुड़ेंगे विभिन्न वर्ग-अर्चना चिटनिस

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत की संकल्पना से जुड़ेंगे विभिन्न वर्ग-अर्चना चिटनिस

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत की संकल्पना से जुड़ेंगे विभिन्न वर्ग-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सहभागिता करते हुए अभियान की गतिविधियों एवं तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, क्रियान्वयन की रूपरेखा तथा जिले में प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से व्यापक जनअभियान का स्वरूप दिया जाना चाहिए। सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर अभियान की गतिविधियों को जनभावनाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं, विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, कलाकार, खिलाड़ी, साहित्यकार, मीडिया प्रतिनिधि और शैक्षणिक संस्थाएं अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि सेवा का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचे।
बैठक में संबंधित विभागों को अभियान की प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने, नोडल अधिकारी निर्धारित करने तथा स्थल एवं समय तय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दीपकों की व्यवस्था करने तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों का आवश्यक डेटा तैयार करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
नमो गाथा सेवा’ के माध्यम से सेवा कार्यों की जानकारी

बैठक में ‘नमो गाथा सेवा’ गतिविधि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके माध्यम से विगत 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देश में आए बदलावों को सरल, भावनात्मक एवं संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

सेवा मेरा योगदान’ में जुड़ेंगी अनेक गतिविधियां

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, योग, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, शिक्षा सहयोग, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सेवा किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति निरंतर जिम्मेदारी का भाव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

सेवा पखवाड़ा के तहत 25 सेवा कार्यों का होगा आयोजन’

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले भर में सेवा, सुशासन और जनजागरूकता से जुड़े 25 विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले में सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में सेवा भ्रमण, एक गाँव गोद लेकर सेवा कार्य, वीर सैनिकों का सम्मान-वीर गाथा कार्यक्रम एवं दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि का आयोजन होगा। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा, प्लास्टिक-मुक्ति जागरूकता, जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की सफाई, कचरा संग्रहण एवं कम्पोस्टिंग कार्यशाला आयोजित होगी। हीं जन-जागरूकता हेतु योग एवं ध्यान सत्र, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, नशा मुक्त भारत, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण, फिट इंडिया खेल सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा समाज के सशक्तिकरण के लिए वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसलिंग सत्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, वोकल फॉर लोकल और सरकारी योजनाओं की जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा