44वें मुनि दीक्षा दिवस पर विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण मोहर का विमोचन
44वें मुनि दीक्षा दिवस पर विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण मोहर का विमोचन
इंदौर, । 44वें मुनि दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण मोहर का विमोचन आज इंदौर जीपीओ में किया गया। यह विशेष आवरण परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण शिरोमणि मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के 44वें मुनि दीक्षा दिवस को समर्पित है।
कार्यक्रम में श्री दिनेश डोंगरे, सहायक निदेशक (प्रथम), इंदौर क्षेत्र, इंदौर, ओ. पी. चौहान, सहायक निदेशक (द्वितीय), इंदौर क्षेत्र, इंदौर, श्रीमती हेमलता अजमेरा, वरिष्ठ नागरिक एवं समाज सेविका, श्री उमाकांत शाक्यवार, वरिष्ठ पोस्टमास्टर, इंदौर जीपीओ एवं श्री जयंत डोसी, प्रस्तावक एवं वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट द्वारा विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण मोहर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट उमेश नीमा सहित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारीगण, मेनेजर एनएसएच, मेनेजर बीपीसी एवं इंदौर जीपीओ के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विशेष आवरण के माध्यम से मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज के 44वें मुनि दीक्षा दिवस की स्मृति को डाक टिकट संग्रह एवं फिलाटेली के माध्यम से संरक्षित किया गया है। यह आयोजन भारतीय डाक विभाग की समृद्ध फिलाटेलिक परंपरा के माध्यम से महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों को स्मरणीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समारोह का सञ्चालन श्रीमती रूचि सोगानी द्वारा किया गया एवं आभार जयंत डोसी द्वारा माना गया |


