बुरहानपुर में हिंदू संगठनों ने असीरगढ़ गरबा विवाद को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए किया प्रदर्शन
बुरहानपुर में हिंदू संगठनों ने असीरगढ़ गरबा विवाद को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए किया प्रदर्शन
बुरहानपुर के असीरगढ़ गरबा विवाद में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
AIMIM ने गरबा को नंगा नाच कहा कार्रवाई हो एसपी को दिया ज्ञापन
बुरहानपुर के असीरगढ़ किले में नागपंची पर हुए गरबा नृत्य को लेकर विवाद गहरागया है पहले AIMIMने मस्जिद परिसर के पास नृत्य पर आपत्ति जताई थी अब हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाईकी मांग की है
दरअसल नाग पंचमी पर आदिवासी समाज के लोगों ने असीरगढ़ किले परिसर में गरबा नृत्य किया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसको लेकर AIMIM के इमरान हुसैन सहित कई लोगों ने एसपी आशुतोष बागरी को एक ज्ञापन सोपा था
ज्ञापन में कहा गया था कि असीरगढ़ स्थित जामा मस्जिद के सामने नृत्य किया गया लोग जूते चप्पल पहनकर मस्जिद परिसर में पहुंचे जो गलत है उन्होंने पुरातत्व विभाग के इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की थी एएसपी ने मामले में जांच काआश्वासन दिया था
इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे उन्होंने एएसपी प्रदीप शैंडे को एक ज्ञापन सोपा
हिंदू संगठनों ने शिकायत में कहा कि AIMIM ने गरबा नृत्य को नंगा नाच कहा था यह गलत है उन्होंने इस टिप्पणी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है एएसपी(अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि दोनों पक्षों से ज्ञापन मिले हैं जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी


