बुरहानपुर विधानसभा के 100 परिवारों को मिला 2.20 करोड़ का संबल, संकट की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है सरकार-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर विधानसभा के 100 परिवारों को मिला 2.20 करोड़ का संबल, संकट की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है सरकार-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर विधानसभा के 100 परिवारों को मिला 2.20 करोड़ का संबल, संकट की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है सरकार-अर्चना चिटनिस


बुरहानपुर। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना ने विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे बुरहानपुर विधानसभा के परिवारों को आर्थिक सहारा दिया है। योजना के अंतर्गत आज 100 हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। नगर निगम बुरहानपुर, जनपद पंचायत बुरहानपुर एवं नगर परिषद शाहपुर के पात्र हितग्राहियों को इस सहायता का लाभ मिला।
संबल योजना के तहत नगर निगम बुरहानपुर के 35 हितग्राहियों को 72 लाख रुपए, जनपद पंचायत बुरहानपुर के 62 हितग्राहियों को 1 करोड़ 40 लाख रुपए तथा नगर परिषद शाहपुर के 3 हितग्राहियों को 8 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार तीनों निकायों के कुल 100 हितग्राहियों को 2 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंची।
*मृत्यु, दुर्घटना और अपंगता के प्रकरणों में मिली सहायता*
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बताया कि स्वीकृत सहायता राशि में सामान्य मृत्यु के 87 प्रकरणों के लिए 1 करोड़ 74 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु के 11 प्रकरणों के लिए 44 लाख रुपए तथा अपंगता सहायता के 2 प्रकरणों के लिए 2 लाख रुपए शामिल हैं। योजना के माध्यम से उन परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिन्हें अपने परिवार के सदस्य की मृत्यु, दुर्घटना अथवा अपंगता के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरण शासन की पारदर्शी एवं हितग्राही-केंद्रित व्यवस्था को दर्शाता है। इससे पात्र परिवारों को कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना सीधे आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। बुरहानपुर विधानसभा में एक साथ 100 परिवारों को 2.20 करोड़ रुपए की सहायता मिलना इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है। इस सहायता से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत मिलने के साथ ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में भी सहारा मिलेगा। सरकार की ऐसी योजनाएं सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान का भाव मजबूत करने का कार्य कर रही हैं।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंद एवं श्रमिक परिवारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। संबल योजना केवल आर्थिक सहायता देने की योजना नहीं है, बल्कि यह संकट की घड़ी में परिवारों के साथ सरकार के खड़े रहने का भरोसा भी देती है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा के 100 हितग्राहियों के खातों में 2 करोड़ 20 लाख रुपए का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष उदाहरण है। मृत्यु, दुर्घटना अथवा अपंगता जैसी विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए बड़ा संबल है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। बुरहानपुर विधानसभा के जरूरतमंद परिवारों को संबल योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और जरूरत के समय प्रत्येक परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा का सहारा मिले।