वीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य चल समारोह में शामिल हुई अर्चना चिटनिस, छड़ी का किया विधिवत पूजन-अर्चन

वीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य चल समारोह में शामिल हुई अर्चना चिटनिस, छड़ी का किया विधिवत पूजन-अर्चन

बुरहानपुर में वाल्मीकि समाज द्वारा हर्ष उल्लास से मनाई गोगा नवमी जनप्रतिनिधि हुए शामिल

वीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य चल समारोह में शामिल हुई अर्चना चिटनिस, छड़ी का किया विधिवत पूजन-अर्चन


बुरहानपुर। गोगा नवमी के पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज के आराध्य देव एवं लोकदेवता वीर गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव पर शनिवार रात्रि बुरहानपुर में आयोजित भव्य चल समारोह में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) सहभागी हुईं। इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों के साथ श्रद्धा एवं आस्था के वातावरण में सम्मिलित होकर छड़ी का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा वीर गोगा जी महाराज से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित चल समारोह में वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उत्साह और अपार श्रद्धा के साथ शामिल हुए। चल समारोह में वीर गोगा जी महाराज के जीवन, शौर्य और लोकआस्था को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वीर गोगा जी महाराज के जयकारों, धार्मिक आस्था, पारंपरिक उल्लास और मनमोहक झांकियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाजजनों की अपनी लोकपरंपराओं के प्रति गहरी आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि गोगा नवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी को हमारी गौरवशाली परंपराओं और जीवन मूल्यों से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि वीर गोगा जी महाराज का शौर्य, पराक्रम और लोककल्याण का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें सत्य, साहस, सेवा और समाजहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी आस्था, संस्कार, परंपराओं और आपसी एकता में निहित होती है। जब हम अपनी सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्थाओं से जुड़े रहते हुए समाजहित एवं सेवा के लिए कार्य करते हैं, तब सामाजिक समरसता और एकता और अधिक सुदृढ़ होती है। उन्होंने वीर गोगा जी महाराज से सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आस्था से शक्ति, संस्कारों से एकता और सेवा से समाज का उत्थान-यही हमारी सच्ची प्रेरणा और सहभागिता का भाव है।
इस अवसर पर समाजजनों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस का आत्मीय स्वागत किया। चल समारोह में उनकी सहभागिता ने श्रद्धालुओं और समाजजनों के उत्साह को और अधिक बढ़ाया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था, आकर्षक झांकियों, लोकपरंपरा और सामाजिक समरसता का प्रेरक संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, पूर्व महापौर अतुल पटेल, चिंतामन महाजन, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, हेमेन्द्र महाजन, गजेन्द्र पाटिल, आदित्य प्रजापति, कालू जंगाले, धरम सौदे, रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, गौरव शिवहरे, राजकुमार वाघ, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, भरत रावल,  संतोष गवई, अक्षय पाटिल, प्रशांत रावतोले एवं दर्शन पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व समाज के प्रमुखगण उपस्थित रहे।