भाजपा द्वारा आज खज़राना गणेश मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, आरती- मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का कीर्तिमान स्थापित किया*
*भाजपा द्वारा आज खज़राना गणेश मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, आरती- मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न*
*4399 लड्डू प्रसादी का भोग गणेश जी को अर्पित किया गया और प्रसादी वितरण की गयी*
*आरती में नेताओं ने बजाये झांझ - मंजीरे और डमरू*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य को लेकर 35 मंडलों में हुए धार्मिक आयोजन*
*विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे राजाराम पाटीदार पहलवान के निवास पहुंचे भाजपा नेता*
इंदौर। । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 4399 दिन प्रधानमंत्री के रूप देश की सेवा कर नया रिकार्ड स्थापित किया है।भारत माता का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर भाजपा इंदौर नगर द्वारा आज सुबह खजराना गणेश मंदिर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, अंजू माखीजा विशेष पूजा अर्चना एवं आरती की गयी। इसके पश्चात भारत के वैभव, समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धी के लिए हवन किया गया। 4399 लड्डू का भोग गणेश जी को अर्पित किया गया उसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में गौरवांवित करने वाला कीर्तिमान स्थापित किया है, उनका कार्यकाल भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था बना है। नक्सलवाद मुक्त भारत का जो सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था वह पूरा हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का निर्माण कर विरासतों को सहेजने का काम किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के चार आधार स्तम्भ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण का एतिहासिक कार्य हुआ है।
आरती के समय भाजपा नेताओं ने झांझ मंजीरे और डमरू बजाकर आराधना की। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंजीरे, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने झांझ, लालवानी ने करताल तो नगर अध्यक्ष मिश्रा ने डमरू बजाकर प्रार्थना की। कार्यक्रम के पश्चात खजराना अन्नक्षेत्र में निराश्रितों को भोजन कराया गया। विधायक महेंद्र हार्डिया ने अन्नक्षेत्र की रसीद कटवाई।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ला, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक बबलू शर्मा, राजेश उदावत्त, हरप्रीत सिंह बक्शी, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्रसिंह केसरी,भारत पारख, वरुण पाल, गौतम शर्मा, नेहा शर्मा, स्वाति काशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, पंडित महेश जोशी, नानूराम कुमावत, पार्षद प्रणव मंडल, पुष्पेंद पाटीदार, अनिल गौहर, अशोक अधिकारी, विजय मालानी राकेश चौधरी, रघु यादव, नीतेश जैन, दीपेश पालविया, रामबाबु अखंड, सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।
*35 मंडलों में हुए धार्मिक आयोजन*
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजानिक जीवन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जिसमें पशुपतिनाथ मंदिर - मंदसौर, महाकालेश्वर मंदिर- उज्जैन, ओंकारेश्वर- खंडवा, माँ पीताम्बरा पीठ- दतिया, अचलेश्वर महादेव मंदिर- ग्वालियर, रामराजा सरकार मंदिर- ओरछा, वाग्देवी मंदिर भोजशाला- धार, गुफा मंदिर- भोपाल सलकनपुर देवी मंदिर- सीहोर, शारदा माता मंदिर- मैहर, माँ नर्मदा उद्गम स्थल -अमरकंटक के साथ इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे साथ ही इंदौर में भाजपा इंदौर नगर द्वारा 35 मंडलों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य को लेकर धार्मिक आयोजन हुए।
श्री मिश्रा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद मंडल- नीलकंठ महादेव मंदिर मारुति पैलेस, सुभाषचंद्र बोस मंडल- श्री राम मंदिर पंचकुइयां, सम्राट अशोक मंडल विद्याधाम मंदिर, लक्ष्मीबाई मंडल - खाटूश्याम मंदिर महेश गार्ड लाइन, गुरु टेकचंद मंडल- बानेश्वर कुंड, लवकुश मंडल- राम नगर स्थित राम मंदिर, संत मौनीबाबा मंडल- संत मौनी बाबा आश्रम, संत बालीनाथ मंडल- जनता क्वार्टर स्थित मोती बाबा मंदिर, डॉ भीमराव अम्बेदकर मंडल- स्कीम नंबर 71 स्थित बावड़ी वाले हनुमान मंदिर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल- विजय नगर स्थित विजयेस्वर महादेव मंदिर, संत रविदास मंडल- रॉबर्ट चौराहा स्थित चिंतामण हनुमान मंदिर, राजमाता जीजा बाई मंडल- कनकेश्वरी माता मंदिर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल- दुर्गा माता मंदिर श्याम नगर, रामायण मंडल- जय तुलजा भवानी मंदिर राम नगर, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल- कांटा फोड़ मंदिर अग्रसेन चौराहा, देवी अहिल्या मंडल- हनुमान मंदिर मल्हार आश्रम मैदान, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल- हनुमान मंदिर गाड़ी अड्डा, राजेंद्र धारकर मंडल - हरसिद्धि माता मंदिर, हेमू कालानी मंडल- श्याम सांवरिया मंदिर खातीपूरा टैंक, शहीद भगत सिंह मंडल लाबरिया भेरू मंदिर, महाराणा प्रताप मंडल- रंजीत हनुमान मंदिर, लक्ष्मणसिंह गौड मंडल- बालाजी मंदिर 60 फिट रोड, छत्रसाल मंडल- गणेश मंदिर खजराना, संत कबीरदास मंडल- जगजीवन राम मंदिर, सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल- सालासर बालाजी मंदिर तिलक नगर, शिवाजी मंडल- श्रीराम मंदिर बड़ी ग्वालटोली, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मंडल- काली माता मंदिर, वीर सावरकर मंडल- गायत्री मंदिर रवीन्द्र नगर, ज्योतिबा फ़ूले मंडल- सांवरिया धाम मंदिर मूसाखेड़ी, गुरु गोविंद सिंह मंडल- शिव मंदिर विष्णुपूरी, चंद्रगुप्त मौर्य मंडल- माँ वैष्णोदेवी मंदिर बिचौली रोड, निर्भय सिंह पटेल मंडल- दुख भजन सरकार राजेंद्र नगर, छत्रपति संभाजी मंडल- हनुमान मंदिर चाणक्यपुरी, निपानिया मंडल- गायत्री मंदिर कनाडिया, सरदार पटेल मंडल- माँ कालिका मंडल गोम्मटगिरी में भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वस्थ्य की कामना को लेकर धार्मिक आयोजन किए गए।
*भाजपा का विशेष जन संपर्क अभियान*
*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक महेंद्र हार्डिया ने खजराना में राष्ट्रीय पहलवान रहे राजाराम पाटीदार से मुलाकात की*
*मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है - राजाराम पाटीदार*
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया राष्ट्रीय स्तर के पहलवान एवं शालिग्राम व्यायामशाला के संचालक राजाराम पाटीदार पहलवान के खजराना स्थित निवास पहुंचे और उनसे मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर राजाराम पाटीदार पहलवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक के प्रधानमंत्रियों में सबसे अच्छे प्रधानमंत्री है, उनके नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने उन कार्यो को भी सम्भव कर दिखाया जो वर्षों से असंभव से थे।
नेताओं ने श्री पाटीदार के परिजनों से भी भेंट की। परिजनों ने सभी नेताओं का साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह बक्शी, कैलाश पीपले, वासुदेव पाटीदार, भारत पारख, नेहा शर्मा, स्वाति काशीद, वरुण पाल, क्षेत्रीय पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, पंडित महेश जोशी, नागेश पंवार, पवन पंवार, जीतू कुशवाह आदि उपस्थित थे।


