अग्रवाल परिषद के नए संचालक मंडल में राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष एवं आशीष गर्ग सचिव बने

अग्रवाल परिषद के नए संचालक मंडल में राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष एवं आशीष गर्ग सचिव बने

अग्रवाल परिषद के नए संचालक मंडल में राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष एवं आशीष गर्ग सचिव बने

सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए - चुनाव अधिकारी गोपाल बंसल के निर्देशन में सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया

इंदौर, । अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल परिषद की वार्षिक साधारण सभा में परिषद के संचालक मंडल के वर्ष 2026-27 के चुनाव सर्वानुमति से सम्पन्न हुए जिसमें राजेंद्र अग्रवाल स्टेशनरी अध्यक्ष एवं आशीष गर्ग स्टूडियो सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।

               चुनाव अधिकारी गोपाल बंसल के निर्देशन में नए संचालक मंडल की निर्वाचन प्रक्रिया एमजी रोड स्थित एक होटल में परिषद की वार्षिक साधारण सभा के दौरान संपन्न हुई, जिसमें सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्रस्तुत होने से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। अन्य पदाधिकारियों में राजेंद्र गोयल समाधान उपाध्यक्ष एवं श्रीमती निशा आलोक बंसल महिला उपाध्यक्ष, सुरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं रुपेश गर्ग सह सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में पुरुष वर्ग से प्रतीक गोयल, आशीष अग्रवाल, राजेश सिंघल, अतुल गोयल, रत्नेश गोयल, आशीष गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल जिंसी एवं अमित गोयल तथा महिला कार्यकारिणी में श्रीमती सपना रितेश बंसल, शिखा आशय गर्ग, शीतल नितीश सिंघल एवं विजया विवेक बंसल मनोनीत किए गए।