अरण्य धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: राजस्थान के चारभुजा नाथ और मथुरा के प्रेम मंदिर की भव्य प्रतिकृति ने मोहा मन
महाआरती में 50 से ज्यादा कालोनीयों के रहवासियो शामिल हुए, देर रात तक चली प्रसादी
151 किलो काजू बादाम किशमिश पंचमेवा का लगाया भोग
इंदौर। हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के पूर्वी क्षेत्र स्थित अरण्य धाम संत आश्रम (बावड़ी वाले हनुमान बाबा आश्रम) में भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार आश्रम परिसर में राजस्थान के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर और मथुरा के भव्य प्रेम मंदिर की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं, जिन्हें निहारने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
151 किलो ड्राई फ्रूट का भोग और महाआरती
वर्ष 2003 से निरंतर रामचरितमानस की चौपाइयों से गुंजायमान रहने वाले इस आश्रम में गुरुवार को सुबह 9 बजे पवनपुत्र हनुमान की महाआरती की गई। इस विशेष अवसर पर बजरंगबली को 151 किलो ड्राई फ्रूट (पंचमेवा) का महाभोग लगाया गया। आश्रम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर रामजी बाबा के सान्निध्य में सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ का दौर लगातार जारी है। सीताराम भक्त मंडल के कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि 25 कारीगरों ने तैयार की भव्य प्रतिकृतियां तैयार की हैं मंदिर परिसर को उत्सव के लिए खास तौर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों का स्वरूप दिया गया है। प्रवेश द्वार जहां मथुरा के प्रेम मंदिर की याद दिला रहा है, वहीं मुख्य परिसर राजस्थान के चारभुजा नाथ मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है। इन आकृतियों को तैयार करने के लिए 25 से ज्यादा कारीगर पिछले एक सप्ताह से दिन-रात जुटे हुए थे।
देर रात तक चलेगा विशाल भंडारा
सीताराम भक्त मंडल के कमलेश्वर सिंह सिसोदिया ने बताया कि साकेत वासी फलाहारी बाबा के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार, रात 8 बजे महाआरती होगी, जिसके पश्चात विशाल भंडारा शुरू होगा। विजय नगर, स्कीम नंबर 78 और 114 सहित आसपास की दर्जनों कॉलोनियों से हजारों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए 200 से अधिक सेवादारों ने कमान संभाल ली है।