*श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र, रक्तदान शिविर 14 जून रविवार को*

*श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र, रक्तदान शिविर 14 जून रविवार को*

*श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र, रक्तदान शिविर 14 जून रविवार को*

     इंदौर।  रक्त न फैक्ट्री में बनता है, न पेड़ पर उगता है और न ही खेत से मिलता है। ये तो वो दुलर्भ चीज है, जो सिर्फ एक इंसान से ही दूसरे को मिल सकता है। भगवान ने मनुष्य को इस लायक बनाया है, कि वो रक्तदान कर दुसरों को जीवनदान दे सकें, तो आइये रक्तदान करें, औरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र, श्री लक्ष्मी माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वी क्षेत्र, श्री माहेश्वरी युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र, मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल, बांगड़ मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 14 जून रविवार को मेडीकेयर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के द्वारा गीता भवन मंदिर में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। पूर्वी युवा संगठन के अध्यक्ष मधुरम् राठी एवं मंत्री अरविन्द करनाणी ने बताया कि उक्त आयोजन सर्वधर्म समाज के लिए है, कोई भी व्यक्ति इसमें आकर रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था श्री अमरचंद सोनी जोधपुर कैटरर्स के सौजन्य से रहेगी। श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. चंद्रप्रकाश हेड़ा एवं मंत्री CA डॉ. ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि ठंड हो, बारिश हो या फिर गर्मी, रक्त की जरूरत तो हर मौसम के हर पल, हर प्रहर, हर दिन ही किसी न किसी को होती रहती है। इसके माध्यम से हम अपने खून को किसी की रगों में बहने का मौका देते हैं, ये लाजवाब तरीका है, कई जिस्मों में जिन्दा रहने का। श्री लक्ष्मी माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वी क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती अंजना बाहेती एवं मंत्री श्रीमती सोनाली न्याति ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वालों की निःशुल्क ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की जावेगी साथ ही निश्चित उपहार भी दिया जावेगा।  मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष श्री रामकिशोर राठी एवं मंत्री श्री मनोज धूत ने बताया कि इमरजेंसी में किसी को भी रक्त की जरूरत पड़ने पर शिविर में किया गया रक्तदान, ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंद को मिल जाता है एवं जाने-अनजाने ही हम किसी की जान बचाने में सहयोगी हो जाते है। इसलिए आप सभी से निवेदन है,आपके पड़ोसी, मित्र, पारिवारिक एवं व्यापारिक संपर्क माध्यम से और सभी मिलने-जुलने वालों को रक्तदान शिविर की जानकारी देकर, उन्हें शिविर में रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। उक्त शिविर के संयोजक श्रीमती प्रीती उज्जवल चांडक, श्रीमती अम्बिका प्रवीण बिहानी, मोहित मूंदड़ा कार्तिक हेड़ा, CA अर्पण माहेश्वरी, पुनीत सोनी हैं। समाज के राकेश लखोटिया, शैलेश सोड़ानी, महेश लढ़ा, प्रकाश लखोटिया, सीए मनोज राठी, सीए चिराग परतानी, श्याम मुंदड़ा आदि ने अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।