शासकीय सुभाष हायर सेकेण्डरी मे स्कूल छात्रों को कैरियर हेतु काउंसलिंग
शासकीय सुभाष हायर सेकेण्डरी मे स्कूल छात्रों को कैरियर हेतु काउंसलिंग सम्पन्न
इंदौर। शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यलय इंदौर द्वारा काउंसलिंग और मार्गदर्शन हेतु काउंसलर और विषय विशेषज्ञों की टीम ने जिले के शासकीय सुभाष हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़ा गणपति के अध्ययनरत छात्रों को कैरियर हेतु मार्गदर्शन एवम भविष्य निर्माण मे सहयोग के लिए कैरियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया। स्कूल के छात्राओं को बेहतर विषय चुनने में मदद कर सके इस हेतु टीम के *जिला रोजगार समन्वयक पवन गोयल , काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञ डॉ राकेश उपाध्याय., सुश्री प्रियंका तिवारी एवं श्रीमती पूजा जारोलिया* ने करियर काउंसिलिंग एवम् भविष्य की केरियर योजनाओं के बारे में जानकारी दी l इन सभी ने मार्गदर्शन/वार्ता के माध्यम से शासन की स्वरोजगार और केरियर योजनाओं से भी अवगत कराया गया.


