*जैन सोशल ग्रुप सुप्रीम का शपथ विधि समारोह संपन्न*
*इन्दौर*, ।जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप इन्दौर सुप्रीम का भव्य शपथ विधि समारोह स्थानीय 7स्टेप गार्डन सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और नृत्य नाटिका से हुआ। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात ग्रुप की महिला सदस्यों ने मंगलाचरण को नृत्य के रूप में प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शपथ विधि समारोह में पधारे हुए मुख्य अतिथि श्री दिलीप सी जैन, उद्योग पति श्री प्रतीक सूर्या, युवा भाजपा नेता श्री दीपक जैन टीनू एवं फेडरेशन के वरिष्ठजनों को मंच पर बुलाकर दुपट्टा, माला, और स्मृति चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो। किसी भी काम के लिए रुको मत जब तक कि लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।"
"जो भी चीज आपको शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाती है, उसे जहर समझकर त्याग दें।"
उक्त विचार जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप इन्दौर सुप्रीम के शपथ समारोह में युवा उद्योगपति श्री प्रतीक सूर्या ने व्यक्त किए।
श्रेष्ठ व्यक्तियों से मैत्री, अपने से नीची गति वाले पर दया, जो अच्छा काम करते हैं उनके लिए प्रोत्साहन और जो समझने को तैयार ही नहीं हैं उनकी उपेक्षा करे और जीवन में मैत्री को आत्मसात कर आगे की राह चुने। मैत्री से संगठन मजबूत होता है और पारस्परिक सहयोग सेवा की भावना जागृत होती है अतः हमें सेवा रूपी ध्येय को पाने के लिए मैत्री मै प्रगाढ़ता लाए ये विचार युवा भाजपा नेता दीपक जैन टीनू ने व्यक्त किए।
फेडरेशन के अध्यक्ष जिनेश्वर शोभा जी जैन ने नवीन अध्यक्ष विनोद डोली पटवा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई और अपने उद्बोधन में संगठन की एकता व सेवा कार्यों पर जोर दिया। इसके पश्चात श्रीमती किरण सिरोलिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। सेंट्रल रीजन के चेयरमेन श्री राजेश जैन पप्पू ने संपूर्ण कार्यकारिणी को शपथ प्रदान करवाई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सुप्रीम ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने सुप्रीम ग्रुप के नवीनतम अध्यक्ष विनोद डोली पटवा को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुप्रीम ग्रुप नई ऊर्जा के साथ मानव सेवा एवं 'पर्यावरण बचाओ' अभियान को केंद्र में रखकर कार्य करेगा और समाज में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।"
तत्पश्चात अध्यक्ष विनोद डोली पटवा ने अपने उद्बोधन में सुप्रीम ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, "जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज सेवा, जीव दया, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ठोस कार्य करना है। आप सभी के सहयोग से हम सुप्रीम ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"
निवृतमान अध्यक्ष मनोज मलका डंक का स्वागत किया गया। सचिव द्वय कमल वंदना जैन और अमित मेघा जैन द्वारा संचालन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।